Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में होमगार्ड जवानों की बढ़ी सैलरी, रैंक के मुताबिक होगी वेतन वृद्धि

Homeguards Salary Increased: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरोसे का बजट 2023-24 में छत्तीसगढ़ के होमगार्ड के जवानों की रैंक अनुसार विधानसभा में मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्रालय द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है। होमगार्ड के मानदेय में रैंक के अनुसार न्यूनतम राशि 6 हजार 300 रूपए से अधिकतम 6 हजार 420 रूपए प्रतिमाह की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि 1 अप्रैल 2023 से मिलने वाले मानदेय पर लागू होगी।

यह भी पढ़ें:- चिकित्सा के क्षेत्र में शिक्षा और शोध को प्रोत्साहित करें विशेषज्ञ: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन

होमगार्ड विभाग में सेवा देने वाले सैनिकों का मानदेय पहले 13 हजार 200/- प्रतिमाह था, जिसमें 6 हजार 300/- की वृद्धि के साथ 19 हजार 500/- की राशि मिलेगी। इसी तरह से लान्स नायक के मानदेय 13 हजार 350 रूपए में 6 हजार 315 रूपए की वृद्धि के साथ 19 हजार 665 रूपए, नायक के मानदेय 13 हजार 500 में 6 हजार 330 रूपए वृद्धि के साथ 19 हजार 830 रूपए , हवलदार के मानदेय 13 हजार 650 रूपए में  6 हजार 345 रूपए की वृद्धि के साथ 19 हजार 995 रूपए। (Homeguards Salary Increased)

कंपनी हवलदार मेजर के मानदेय 13 हजार 800 रूपए में  6 हजार 360 रूपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 160 रूपए , कंपनी क्वाटर मास्टर के मानदेय 13 हजार 800 रूपए में  6 हजार 375 रूपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 175 रूपए, स्वयंसेवी प्लाटून कमाण्डर के मानदेय 14 हजार 250 रूपए में  6 हजार  390 रुपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 640 रूपए ,स्वयंसेवी कंपनी कमांडर के मानदेय 14 हजार 700 रूपए में  6 हजार 420 रूपए की वृद्धि के साथ 21 हजार 120 रूपए की राशि प्रतिमाह मिलेगी। (Homeguards Salary Increased)

वन विभाग में भर्ती के लिए सहायता केंद्र

छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग द्वारा वन विभाग में वनरक्षक, वाहन चालक के पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित पात्रतानुसार आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए  इंद्रावती टाइगर रिज़र्व द्वारा सहायता केंद्र खोला गया है। युवाओं को इससे भर्ती के लिए सही जानकारी मिलेगी। धम्मशील गणवीर, उपनिदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवा आवेदन भरें। छत्तीसगढ़ के स्थानीय युवा इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेकर प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन भरने की अंतिम तिथी 11 जून 2023 है। अधिक जानकारी और मार्गदर्शन के लिए  सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इंद्रावती टाइगर रिजर्व कार्यालय बीजापुर के सामने स्थापित सहायता केंद्र में संपर्क कर सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!