Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Horoscope 1 June 2024 : आज शनिवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

ज्योतिषाचार्य पं. यशस्वी योगेंद्र शर्मा : आज का राशिफल Horoscope 1 June 2024, दिन- शनिवार, कलियुग- 5124, विक्रम संवत- 2081, वीर निर्वाण संवत 2550, माह- ज्येष्ठ, तिथि- कृष्ण पक्ष नवमीं दशमी (9-10)।      

Horoscope 1 June 2024

1 मेष राशि (Aries) : आज इस राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में निपटा लेना फायदेमंद होगा। किसी से धार्मिक और राजनीतिक विवाद में उलझने से बचें। आपको आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में लोग आपकी बातों का मान रखेंगे, जिससे आपके मन में संतुष्टि बनी रहेगी और कुछ विशेष करने की इच्छा प्रबल रहेगी। आप किसी अजनबी की बातों में ना आए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। विरोधियों से सजग और सतर्क रहें। धर्म कर्म से संबंधित कार्यों में आप भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें : भारत में भीषण गर्मी से खत्म हो रही जिंदगियां, हीटवेव के चलते 79 लोगों की मौत 

2 वृष राशि (Taurus) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। मनमाफिक काम होने से पूरा दिन अच्छा व्यतीत होगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आज आप कारोबार में जोखिम उठाकर भी लाभ पाने की कोशिश करेंगे जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। बिजनेस में आप किसी से पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल ना करें, नहीं तो धोखा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी पड़ सकती है।

3 मिथुन राशि (Gemini) : मुनाफे की दिशा में काम करने वाले व्यापारियों के लिए आज का दिन फलदायक साबित हो सकता है। युवाओं की मेहनत उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेगी, आज कर्म और भाग्य मिलकर आपको सफलता दिलाने में सहयोग कर सकते हैं। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का प्रयास करें, बड़े बुजुर्गों को अपनी ओर से शिकायत का मौका न दे। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

4 कर्क राशि (Cancer) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। विरोधियों से सजग और सतर्क रहें। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं, लेकिन परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपका कोई पढ़ाई लिखाई से संबंधित मामला सुलझता दिख रहा है। 

5 सिंह राशि (Leo) : आज इस राशि के जातकों के लिए सितारे कहते हैं कि कार्यक्षेत्र में आपका अपने अधिकारियों के साथ तालमेल बना रहेगा। किसी भविष्य की योजना को लेकर आपस में चर्चा हो सकती है। आप किसी की कही सुनी बातों में आकर किसी के वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपको किसी साथी से सलाह लेने से बचें, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। आपका कोई धन से संबंधित मामला आपको परेशान कर सकता है। 

6 कन्या राशि (Virgo) : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग को प्रशस्त होंगे। आज कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा और कुछ विशेष जानकारियां भी मिलेंगी। सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान मिलेगी।

7 तुला राशि (Libra) : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर लाभप्रद है। आज आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। आज अपने बच्चे को बढ़िया काम करते देखकर ख़ुशी महसूस करेंगे। आपको किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यवसाय में यदि आपने कोई बदलाव करने का सोचा है, तो उसे आप कर सकते हैं, लेकिन आप कुछ जोखिम उठाने से बचें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है।

यह भी पढ़ें : CG Heat Wave Alert: छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम, पारा पहुंचा 47 डिग्री सेल्सियस, कई जिलों में Heat Wave की चेतावनी

8 वृश्चिक राशि (Scorpio) : इस राशि के लोग कार्यालय में ऊपरी पद के लोगों से अधिक बातचीत से बचें, कभी कभी  ज्यादा मिठास भी संबंधों में खटास पैदा कर देती है। जिन व्यापारियों ने नया काम शुरू किया है, उनके लिए कार्यों को समाप्त करना थोड़ा कठिन सा प्रतीत हो सकता है। व्यवसाय में आपको पिछली योजनाओं से अच्छा लाभ मिल सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम यदि आपको परेशान कर रहा था, तो आप वह भी पूरा हो सकता है। संतान की शिक्षा और करियर संबंधी शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा।

9 धनु राशि (Sagittarius) : आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका पूजा पाठ में खूब मन लगेगा और शेयर मार्केट में यदि आपने धन का निवेश किया, तो इससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपका कोई काम आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। आप अपने जीवन का कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं और वरिष्ठ सदस्य आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है। 

10 मकर राशि (Capricorn) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में यदि कुछ आपसी मतभेद चल रहे थे, तो वह दूर होंगे।  

11 कुंभ राशि (Aquarius) : जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े धोखे से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी पुरानी गलती से आप सबक लेना होगा। माता-पिता की सेवा में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है, इसलिए पॉजिटिव रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें।

यह भी पढ़ें : Gold Reserve : RBI ने इंग्लैंड को कर दिया ‘कंगाल’! अपना 1 लाख किलो GOLD मंगवाया  

12 मीन राशि (Pisces) : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए वाहन की प्राप्ति कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी नए काम में निवेश करना अच्छा रहेगा। आप वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार में शांति बनाए रखें। व्यवसाय में भागीदारी के काम से संभलकर रहें। वाहन आदि ध्यान से चलाएं। (Horoscope 1 June 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!