Trending

Horoscope 10 October 2023 : मंगलवार को कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

ज्योतिषाचार्य पं. यशस्वी योगेंद्र शर्मा : आज का राशिफल Horoscope 10 October 2023, दिन- मंगलवार, माह- आश्विन (क्वांर), तिथि- कृष्ण पक्ष एकादशी (11), कलियुग- 5124, विक्रम संवत- 2080, वीर निर्वाण संवत 2548   

Horoscope 10 October 2023

1 मेष राशि (Aries) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने परिवारजनों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बनेगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आज आप कारोबार में जोखिम उठाकर भी लाभ पाने की कोशिश करेंगे जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। जो जातक कुछ समय से बीमार चल रहे हैं उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, मन आज आपका भटकेगा जिस पर कंट्रोल करने की जरूरत है।

2 वृष राशि (Taurus) : इस राशि के लोगों को कार्यो को तल्लीनता से करने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि इस बार कार्यालय में आपकी असफलताओं पर बॉस आपसे सवाल पूछ सकते हैं। मुनाफे की दिशा में काम करने वाले व्यापारियों के लिए आज का दिन फलदायक साबित हो सकता है। युवाओं की मेहनत उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेगी, आज कर्म और भाग्य मिलकर आपको सफलता दिलाने में सहयोग कर सकते हैं। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का प्रयास करें, बड़े बुजुर्गों को अपनी ओर से शिकायत का मौका न दे। जो लोग बीमार हैं उनके लिए आज का दिन भी बीमारी में बीत सकता है, स्वास्थ्य में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

3 मिथुन राशि (Gemini) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि आपको कोई घुटने में दर्द, पैर में दर्द आदि जैसी समस्या है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।

4 कर्क राशि (Cancer) : आज इस राशि के जातकों के लिए सितारे कहते हैं कि कार्यक्षेत्र में आपका अपने अधिकारियों के साथ तालमेल बना रहेगा। किसी भविष्य की योजना को लेकर आपस में चर्चा हो सकती है। अगर आज आप किसी से पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें, नहीं तो भविष्य में आप परेशानी में पड़ सकते हैं। यात्रा पर जा रहे हैं तो पूरी तैयारी से जाएं और अपने वाहन से जा रहे हैं तो पहले वाहन की जांच करवा लें नहीं तो परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से काम बनेगा और आपका आत्मविश्वास भी बढेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है।

5 सिंह राशि (Leo) : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग को प्रशस्त होंगे। आज कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा और कुछ विशेष जानकारियां भी मिलेंगी। सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान मिलेगी। इस वजह से मन में प्रफुल्लता और ऊर्जा बनी रहेगी।

6 कन्या राशि (Virgo) : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर लाभप्रद है। आज आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। आज अपने बच्चे को बढ़िया काम करते देखकर ख़ुशी महसूस करेंगे। आज आपको विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिल सकती है। विद्यार्थियों को आर्थिक दृष्टि से किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अगर कोई विवाद है तो सुलझाने की कोशिश करें और इसे लंबा करने से बचें। आर्थिक मामलों में दिन लाभप्रद रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है।

यह भी पढ़ें : ISRO का सिस्टम हैक करने की साजिश? हर दिन हो रहे 100 से ज्यादा साइबर अटैक, सोमनाथ ने किया खुलासा

7 तुला राशि (Libra) : इस राशि के लोग कार्यालय में ऊपरी पद के लोगों से अधिक बातचीत से बचें, कभी कभी  ज्यादा मिठास भी संबंधों में खटास पैदा कर देती है। जिन व्यापारियों ने नया काम शुरू किया है, उनके लिए कार्यों को समाप्त करना थोड़ा कठिन सा प्रतीत हो सकता है। युवा वर्ग आलस्य की जगह मेहनत को अपना दोस्त बनाएं, क्योंकि मेहनत ही आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचने में मदद कर सकती है। यदि पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवादित मामला चल रहा है, तो कोर्ट मामलों में सावधानी अपनाएं। आज कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है, जो कि आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहेगी। कुछ अन्य जानकारियों के लिए भी आपकी रुचि रहेगी। संतान की शिक्षा और करियर संबंधी शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा।

8 वृश्चिक राशि (Scorpio) : आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका पूजा पाठ में खूब मन लगेगा और शेयर मार्केट में यदि आपने धन का निवेश किया, तो इससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपका कोई काम आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। परिवार में आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देने से आपकी पहचान बढ़ेगी। आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। कुछ राजनीतिक लोगों के साथ लाभदायक मुलाकात होगी। घर में धार्मिक कार्य करने की योजना बन सकती है। (Horoscope 10 October 2023)

9 धनु राशि (Sagittarius) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि आपको कोई घुटने में दर्द, पैर में दर्द आदि जैसी समस्या है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।  

यह भी पढ़ें : Flipkart ट्रक से अचानक सड़कों पर उड़ने लगे 2 हजार के नोट, देखिए Video

10 मकर राशि (Capricorn) : आज साधारण सी बातों पर दांपत्यजीवन में विवाद हो सकता है। सांसारिक बातों में आपका मन नहीं लगेगा। अदालती कामकाज में संभलकर रहें। सामाजिक कार्यक्रम में किसी से विवाद हो सकता है। नए काम की शुरुआत न करें। शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक चिंता रहेगी। आध्यात्मिकता आपको मानसिक शांति देंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है, इसलिए पॉजिटिव रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। अगर कोई सरकारी मामला रुका हुआ है तो उसमें गति आने की उम्मीद है।

11 कुंभ राशि (Aquarius) : आपका मन आज किसी चिंता में रहेगा। काम की सफलता में आपको विघ्न आएंगे। ऑफिस में साथियों की मदद नहीं मिलेगी। मैरिड कपल के बीच विवाद हो सकता है। परिवार में शांति बनाए रखें। व्यवसाय में भागीदारी के काम से संभलकर रहें। वाहन आदि ध्यान से चलाएं। नौकरी और व्यापार की मीटिंग के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। आज चुनौतियां बनी रहेंगी, लेकिन आपका आत्मविश्वास आपको उनसे जूझने की क्षमता भी प्रदान करेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का उचित परिणाम मिलेगा। मित्रों या संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर मिलेंगे और विशेष मुद्दों पर बात भी होगी।  

12 मीन राशि (Pisces) : आज इस राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल नहीं है। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में निपटा लेना फायदेमंद होगा। किसी से धार्मिक और राजनीतिक विवाद में उलझने से बचें। नौकरी और कारोबार में आपको कुछ तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किसी नई योजना पर काम करना चाह रहे हैं या निवेश करना चाह रहे हैं तो सभी पक्षों पर गंभीरता से विचार करें नहीं तो परेशानी के साथ नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। विरोधियों से सजग और सतर्क रहें। धर्म कर्म से संबंधित कार्यों में आप भाग लेंगे। (Horoscope 10 October 2023)

Related Articles

Back to top button