Trending

राशिफल सोमवार 8 नवम्बर 2021 : सुखी जीवन के लिए करें यह उपाय, क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें अपना राशिफल

राशिफल सोमवार 8 नवम्बर 2021 एवं सुखी जीवन के लिए करें यह उपाय : दान, मन्त्र, वर्जित भोजन (उपाय, मन्त्र हिन्दू एवं जैन धर्म) राशिफल 8 नवम्बर 2021, कार्तिक शुक्ल पक्ष, वैदिक मास-उर्जा, हेमंत ऋतु, दक्षिणायन सूर्य। दिन- सोमवार। तिथि- चतुर्थी। चन्द्र राशी – धनु। व्रत/ पर्व- विनायक चतुर्थी, नाग व्रत। कार्य सिद्ध सफल योग – 18:53 तक। पंचक-नहीं, भद्रा – 13:21तक। मूल – 18:53 तक। प्राकृतिक प्रकोप योग – मंगल एवं शुक्र, गुरु की स्थिति के कारण विगत 05 वर्षों की तुलना में आगामी मार्च तक शीत/ठण्ड (अधिकता) प्रकोप (रोग) एवं जनधन की हानि के योग बनेगे।

यह भी पढ़ें : बदलता मौसम आपको कर सकता है बीमार, सर्दी-जुकाम से बचने के लिए अपनाएं ये 5 देसी नुस्खे

राशिफल सोमवार 8 नवम्बर 2021

मेष राशि (Aries) चू,चे,चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ.

परिवार के बड़ों, पिता के लिए दिन उत्तम नहीं है। संतान की प्रगति होगी एवं उससे सुख शांति प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। कार्य विशेष प्रयास के उपरांत ही सफल होंगे। अंतिम रूप से प्रयासों के परिणाम आपके पक्ष में होंगे। इसलिए यदि ऐसी कोई योजना है, जिसका तत्काल फल नहीं चाहिए तो प्रारंभ करने के लिए अति उत्तम दिन है। आर्थिक दृष्टि से सामान्य दिन है। विशेष रूप से पारिवारिक सुख एवं रोजगार में सामान्य रूप से अच्छी स्थिति रहेगी।

वृष राशि (Taurus) ई, उ,ए, ओ, वा,वी, वू,वे, वो.

आज का दिन किसी भी महत्वपूर्ण कार्य के लिए उपयोगी सिद्ध होना कठिन है। शारीरिक कष्ट की संभावना अधिक है। अधिक सक्रियता या भागदौड़ करना उचित नहीं होगा। मानसिक रूप से भी अपेक्षा के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होने से कष्ट हो सकता है ।आर्थिक दृष्टि से कमजोर दिन हैं। राजनीतिक एवं जनप्रतिनिधियों के लिए सफलता संदिग्ध है। कार्य की अधिकता रहेगी एवं विवाद की स्थिति भी बन सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू,घ,ड,छ,के, को, ह.

प्रेम संबंधों में स्थायित्व  आएगा। दांपत्य साथी  के द्वारा आपकेसुखों का सृजन किया जाएगा। रोजगार में अनुकूल स्थितियां रहेंगी। आज का काम कल पर छोड़ना उचित सिद्ध नहीं होगा। यश प्रतिष्ठा एवं स्वास्थ्य उत्तम रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से उपयोगी दिन सिद्ध हो सकता है। नए कार्यों के लिए भी अच्छा दिन है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू,डे,डो.

जनप्रतिनिधियों के लिए उत्तम दिन है। कोई कार्रवाई अपने विरोधियों के विरुद्ध करना सफलता प्रद सिद्ध हो सकता है। मनोबल अच्छा रहेगा। उदर कष्ट संभव है। मामा पक्ष से लाभ होगा। रिश्तेदार सहयोग करेंगे। रोजगार एवं व्यापार में अनुकूल स्थितियां रहेंगी। खर्च की योजना बन सकती है।दिन प्रसन्नता पूर्ण रहेगा। Try to avoid  -“यात्रा, व्यय,विवाद,जोखिम के कार्य एवं मीटिंग,परामर्श लंबित / स्थगित रखिए या अतिरिक्त सूझबूझ से समय निकालिए।

सिंह राशि  –(Leo) मा, मी,मू,मे,मो,टा,टी, टू, टे.

विद्या पठन-पाठन एवं चिंतन में दिन व्यस्त हो सकता है। बच्चों की ओर से कोई जिम्मेदारी उत्तरदायित्व प्राप्त हो सकता है। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नए निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। किसी से महत्वपूर्ण सहयोग मिलने की कोई संभावना नहीं है। इसलिए कोई आवेदन या महत्वपूर्ण कार्य अगर स्थगित किया जा सकता है तो करना चाहिए। व्यापार में लाभ होगा। रोजगार में कार्य की अधिकता रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) टो,प,पी, पू,ष,ण,ठ,पे, पो.

स्थाई संपत्ति से संबंधित  भवन वाहन आदि की कोई समस्या अथवा उस पर व्यय होगा। परिवार की बड़ी स्त्रियों के लिए दिन उत्तम नहीं है ।मां के स्वास्थ में बाधा उत्पन्न हो सकती है। रोजगार में अनपेक्षित स्थितियां परेशान करेंगी। व्यापार में लाभ की संभावना कम है। जनप्रतिनिधियों के लिए दिन उपयोगी सिद्ध नहीं होगा।

तुला राशि (Libra) री, रू,रे, रो, ता,ती, तू, ते.

आज का दिन भी बहुत महत्वपूर्ण है। आराम के स्थान पर कार्य को महत्व देकर शीघ्र निष्पादन करना आपके लिए लाभदाई रहेगा।किसी भी प्रकार कोई काम कल पर टालना उचित नहीं होगा ।आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। नए निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे ।सफलता के योग उत्तम है। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आमोद प्रमोद पर व्यय हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  तो, ना, नी,नू,ने, नो, या, यी,यू.

आपके द्वारा पूर्व योजना के अनुरूप कार्य होना कठिन है। नए कार्यों में प्रगति संदिग्ध है। व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक सुख में कमी होगी। यात्रा योग या व्यस्तता योग बनते हैं। मार्केटिंग शॉपिंग नहीं करना उचित होगा। आवश्यक कार्यों में ही अपना ध्यान रखें। अधिक वार्तालाप से बचने का प्रयास करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भ,भी, भू, ध,फ,ढ,भे.

स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मनोबल अच्छा रहेगा। ससमाचार एवं यश प्रतिष्ठा पूर्ण दिन है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी ।रोजगार में सफलता मिलेगी। नए कार्य करने के लिए  उपयोगी नहीं है ,परंतु दिन प्रसन्नता पूर्ण व्यतीत होगा। उपयोगी अपेक्षित समाचार मन को प्रसन्न करेंगे। प्रिय व्यक्तियों से मिलना हो सकता है। दांपत्य एवं प्रेम संबंध की दृष्टि से उत्तम दिन है।

मकर राशि (Capricorn)  भो,जा, जी, खी,खू,खे, खो, ग,गी.

आकस्मिक रूप से अथवा घरेलू कामकाजी के लिए खर्च करना पड़ेगा। यात्रा योग हैं। जनप्रतिनिधियों के लिए व्यस्तता का दिन रहेगा, जिसके परिणाम आगे अच्छे मिलेंगे। आज तात्कालिक रूप से किसी लाभ की कोई संभावना नहीं है। वाद-विवाद या उपदेश देने से बचना उत्तम होगा। किसी भी प्रकार का कोई नया निर्णय या महत्वपूर्ण हस्ताक्षर या टीप देने से बचना चाहिए ।यदि संभव हो तो अधिक से अधिक निष्क्रिय या दिन को टालना उचित होगा।

कुंभ राशि  – (Aquarius,)गू, गे,गो, सा, सी, सू,से, सो, द.  

महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिन उत्तम नहीं है।  प्रत्येक क्षेत्र में परीणाम आपके पक्ष में जाएंगे। नए कार्य को करने या अपनी योजना पर विचार स्थगित रखना उचित होगा। आर्थिक सामाजिक एवं राजनीतिक तीनों स्थितियों में दिनआपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा ।उपदेश सलाह या मार्गदर्शन देना उपयोगी सिद्ध नहीं होगा। पुराने प्रयासों के अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

मीन राशि  – (Pisces)दी, दू,थ,झ,ञ,दे, दो, चा,ची

माह के सर्वश्रेष्ठ दिनों में से एक सिद्ध हो सकता है। कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर संपन्न करने का प्रयास करें। पद प्रतिष्ठा व्यापार की दृष्टि से दिन उत्तम है। आपके उत्तरदायित्व या अधिकार शक्ति बढ़ेगी। अपने अधिकारों का अधिक से अधिक प्रयोग करना लाभदायक सिद्ध होगा। कोई योजना या मीटिंग आदि के लिए दिन विशेष उपयोगी नहीं है।

यह भी पढ़ें : जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर होता है इससे स्टार्ट वो मानी जाती हैं काफी लकी, मां लक्ष्मी की कृपा से हो जाती हैं मालामाल

वेद नक्षत्र मंत्र मूल 

  •  ॐ मातेवपुत्रम पृथिवी पुरीष्यमग्नि गवं स्वयोनावभारुषा तां विश्वेदैवॠतुभि: संविदान: प्रजापति विश्वकर्मा विमुञ्च्त। ॐ निॠतये नम:।
  •  पौराणिक मंत्र : खड्.गखेटधरं कृष्णं यातुधानं नृवाहनम् l अर्ध्वकेशं विरुपाक्षं भजे मुलाधिदेवताम् ll
  •  नक्षत्र देवता मंत्र : ॐ निॠतये नमःl
  •  नक्षत्र मंत्र : ॐ मूलाय नमः। मानसिक शांति सुख।
  •  दिन दोष उपाय : शीशे में अपना चेहरा देखकर, दूध पीकर किसी कार्य के लिए या कार्यस्थल के लिए निकले। अनिष्ट नाशक एवं सफलता के उपाय- कुंडली में,दशा –अन्तर्दशा में होने पर, अशुभ भाव में होने पर दोष के अनिष्ट नाश हेतु अथवा चन्द्र ग्रह की प्रसन्नता / कृपा के लिए उपाय – किसी भी मन्त्र के अंत में अवश्य कहे- *सर्व सिद्धिम,सफलताम च सर्व वान्छाम पूरय पूरय में नम:/स्वाहा।
  •  आरोग्य सुख,सौभाग्य वृद्धि के लिए : 
  1.  स्नान जल मे नदी या तीर्थ जल,पंचगव्य, दूध सफेद चंदन, गोमूत्र, मिला कर स्नान करे।
  2.  बाधा मुक्ति के लिए दान – चावल, श्वेत पुष्प। जल दान – किसी भी कन्या को या सफ़ेद गाय,शिव मंदिर मे करे।
  3.  घर से प्रस्थान पूर्व खाएं – खीर या दूध चावल, दूध।
  4.  दिन दोष उपाय- दर्पण मे मिरर मे मुह देख कर प्रस्थान करे।
  •  आज के देव एवं मंत्र : चंद्र देव एवं शिव की पूजा करे। ओम अमृत अंगाय विद्महे कलारूपाय धीमहि तन्नो सोमःप्रचोद्यात्।। आपो ज्योति रस अमृतम। परो रजसे सावदोम।
  •  जैन धर्म का मंत्र : ऊँ नमोर्हते भवते श्रीमते चन्द्रप्रभु तीर्थंकराय विजय यक्ष ज्वाला-मालिनी यक्षी सहिताय ऊँ आं क्रौं ह्रीं ह्यः सोम महाग्रह! मम दुष्ट ग्रह रोग कष्ट निवारणं। सर्व शांतिं कुरू कुरू हूँ फट् स्वाहा। ॐ ह्रीं सोम ग्रह अरिष्ट निवारक-श्री चन्द्र प्रभु जिनेन्द्राय नम:। सर्व शांतिं कुरु कुरु स्वाहा। मम (अपना नाम ) दुष्ट ग्रह रोग कष्ट निवारणं सर्वशांतिं कुरू कुरू हूँ फट् स्वाहा।
  •  नक्षत्र – सभी देवताओं और पितरों की भक्तिपूर्वक पूजा करने से मानव स्वर्ग में अचलरूप से निवास करता है और पूर्वोक्त फलों को प्राप्त करता है। तांबे का पात्र दान करना चाहिए। ॐ देवताभ्य: पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च। नम: स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव नमो नम:।
  •  तिथि उपाय : बाल नाख़ून काटना, बेल पत्र तोडना, नमक ,मूली, व्यंजन एवं उत्पाद का प्रयोग नहीं करे। हलवा भोजन में ले।
  •  कार्य के पूर्व : गणेश का पूजन करना चाहिए। इससे सभी विघ्नों का नाश हो जाता है। ॐगं गणपतये नम:। तुला एवं मकर राशी वाले बाधा नाश के लिए उपाय उपयोगी होगा ।

Related Articles

Back to top button