छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस खड़े ट्रक से टकराई, दो की मौत, कई घायल

Road accident in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आज सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। रायपुर से जगदलपुर जा रही मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस बस्तर थाना क्षेत्र में स्थित माजीसा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।
यह भी पढ़े :- Sawan Somvar 2025: श्रावण के पहले सोमवार पर उज्जैन में बाबा महाकाल का अभिषेक और विशेष श्रृंगार
हादसे में बस चालक और महिला हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे।
चालक को आई झपकी, भीषण टक्कर से मचा हड़कंप
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ जब चालक को संभवतः झपकी आ गई, जिससे तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक बस में ही फंस गया, जिसे निकालने के लिए कटर मशीन का सहारा लेना पड़ा।
रेस्क्यू टीम ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। (Road accident in Chhattisgarh)
जांच जारी, प्रशासन ने की सतर्कता की अपील
पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने वाहन चालकों और परिवहन एजेंसियों से रात्रि यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। (Road accident in Chhattisgarh)



