Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन की मौके पर मौत

घटना स्थाल से कार चालक फरार

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले स्थित डोंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। तेज रफ्तार मारुति सुजुकी ब्रीजा ने दुपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, दुपहिया वाहन सवार की तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सवार मौके से फरार हो गया। कार गाड़ी बालोद के एक व्यापारी के नाम की बताई जा रही है।

यह भी पढ़े :- CG Politics: मुख्यमंत्री बघेल अंबिकापुर व रायगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन में होंगे शामिल….

डोंडी थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया की आरोपी वाहन कच्चे से डोंडी की ओर जा रहा था। वहीं दुपहिया वाहन सवार डोंडी से अपने घर को लौट रहे थे। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी वाहन चालक फरार है, जिसकी खोजबीन की जा रही है। रात होने के कारण सुबह पंचनामा और पोस्टमार्टम किया जाएगा। (Chhattisgarh Road Accident)

भीषण सड़क हादसे (Chhattisgarh Road Accident)में छत्रपाल कोर्राम पिता उत्तम कोर्राम 23 वर्ष ग्राम जुरहाटोला, जितेश दर्रो पिता स्वर्गीय वीर दर्रो 26 वर्ष ग्राम कुआं गोंदी और छूलेश्वर खुर्श्याम पिता घासी उम्र 28 वर्ष ग्राम कुंवागोन्दी थाना डोंडी की मृत्यु हुई है।

घटना स्थल से कार क्रमांक सीजी04के 9011 मौके पर खड़ी है जिसका चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवकों का शव मर्चुरी में रखवा दिया है। अब घटना की जांच जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!