Google Analytics —— Meta Pixel

Crime News : बहन को छेड़ा तो गला रेत दिया, भाई ने साथियों के साथ मिलकर युवक की हत्या की

Crime News : प्रदेश के मुंगेली जिले में शादीशुदा बहन से छेड़छाड़ करने पर उसके भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक की धारदार हथियार से युवक का गला रेत हत्या कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला लोरमी थाना क्षेत्र के गोंडखाम्ही इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, 25 अक्टूबर को खाम्ही शराब भठ्ठी के पास पोखन यादव (36 वर्ष) की खून से लथपथ लाश मिली थी।

यह भी पढ़े :- CG Politics: मुख्यमंत्री बघेल अंबिकापुर व रायगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन में होंगे शामिल….

सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। वारदात के बाद कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक पोखन शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया। (Crime News )

यह भी पढ़ें:- BJP प्रत्याशी रेणुका सिंह की बढ़ी मुश्किलें, 3 नोटिस के बाद दर्ज किया गया FIR

पिता मनराखन यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि मोहल्ले के राजू साहू और उसका भाई दिलू साहू ने पोखन को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।इसी बीच पुलिस ने गुरुवार को आरोपी राजू साहू, बिलू साहू और दुर्गेश साहू उर्फ बुलाटी को पकड़ा। पूछताछ करने पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करना स्वीकार किया। (Crime News )

Back to top button
error: Content is protected !!