Google Analytics —— Meta Pixel

Jammu and Kashmir Blast : थाने में कैसे हुआ धमाका? गृह मंत्रालय और पुलिस ने बताई पूरी वजह

Jammu and Kashmir Blast : जम्मू-कश्मीर के नौगाम स्थित पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर रात हुए भीषण विस्फोट (Jammu and Kashmir Blast) में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिस, मजिस्ट्रेट टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ दिल्ली के लाल किला विस्फोट और फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से बरामद विस्फोटक सामग्री की जाँच कर रहे थे।

यह भी पढ़े :- बिहार में 110 से 35 सीटों पर सिमटी महागठबंधन, सीट बंटवारे से लेकर वादों तक हर मोर्चे पर गड़बड़ी ने बिगाड़ा खेल

अचानक और बेहद शक्तिशाली था धमाका

अधिकारियों के मुताबिक यह विस्फोट (Jammu and Kashmir Blast) अचानक हुआ और इसकी तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि थाना परिसर और आसपास की इमारतों को भारी नुकसान पहुँचा।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने बताया कि फरीदाबाद से बरामद भारी मात्रा में विस्फोटक, रसायन और अन्य सामग्री को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नौगाम थाना परिसर के खुले क्षेत्र में सुरक्षित रखा गया था। फोरेंसिक टीम पिछले दो दिनों से इनकी नमूना जाँच कर रही थी। विस्फोट अत्यंत अस्थिर रासायनिक सामग्री की सैंपलिंग के दौरान हुआ।

डीजीपी बोले – ‘यह पूरी तरह आकस्मिक विस्फोट, अन्य अटकलों की जरूरत नहीं’

डीजीपी प्रभात ने कहा-

“कल रात लगभग 11:20 बजे सैंपलिंग के दौरान आकस्मिक विस्फोट हुआ। इसके पीछे किसी अन्य कारण की अटकलें लगाना अनावश्यक है।”

उन्होंने पुष्टि की कि मौतों में

  • SIA का 1 कर्मी,
  • FSL के 3 सदस्य,
  • 2 क्राइम सीन फोटोग्राफर,
  • 2 राजस्व अधिकारी,
  • 1 दर्जी,

शामिल हैं। इसके अलावा 27 पुलिसकर्मी, 2 राजस्व अधिकारी और 3 नागरिक घायल हुए हैं।

गृह मंत्रालय का बयान – ‘दुर्घटना, अटकलों से बचें’

गृह मंत्रालय के जम्मू-कश्मीर डिवीजन के संयुक्त सचिव प्रशांत लोखंडे ने कहा—

“यह एक दुर्भाग्यपूर्ण आकस्मिक हादसा था। जांच जारी है, लेकिन इसके कारणों को लेकर अनावश्यक अटकलों से बचना चाहिए।”

उन्होंने बताया कि घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया—‘सबकुछ तहस-नहस हो चुका था’

स्थानीय निवासी तारिक अहमद ने कहा—

“एक जोरदार धमाके के बाद जब हम बाहर आए, तो चारों तरफ धुआँ था और लोग इधर-उधर दौड़ रहे थे। पुलिस स्टेशन का बड़ा हिस्सा ढह चुका था। यह बेहद भयावह दृश्य था।”

उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। (Jammu and Kashmir Blast)

Back to top button
error: Content is protected !!