Google Analytics —— Meta Pixel

कुछ बड़ा करने वाला है भारत..? पहलगाम अटैक के बाद भारतीय वायुसेना ने शुरू किया युद्धाभ्यास, ‘Red File’ के साथ राष्ट्रपति से मिले अमित शाह

Pahalgam Terror Attack : भारतीय वायुसेना ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद अपनी तैयारियों को और मजबूत करने के लिए भारतीय वायुसेना ने ‘एक्सरसाइज आक्रमण’ के तहत एक बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया, जिसमें पहाड़ी और जमीनी लक्ष्यों पर हवाई हमलों का अभ्यास किया गया. युद्धाभ्यास इस वक्त सेंट्रल सेक्टर में चल रहा है. इस अभ्यास में वायुसेना के पायलट पहाड़ी और जमीनी ठिकानों पर हमले का अभ्यास कर रहे हैं।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में विष्णु के सुशासन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंत्री राजवाड़े

इस युद्धाभ्यास अभ्यास का नाम ‘आक्रमण’ (Aakraman) रखा गया है, जो इसके उद्देश्‍य को साफ तौर पर दर्शाता है. यानी हमला करना और हमले की क्षमता को मजबूत करना. इस दौरान वायुसेना के टॉप गन पायलट्स सक्रिय रूप से शामिल हैं और वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों द्वारा इसकी निगरानी की जा रही है. पायलट्स को ग्राउंड और माउंटेन टारगेट्स पर प्रिसिशन स्ट्राइक की ट्रेनिंग दी जा रही है।

हालांकि, इस युद्धाभ्यास के बारे में विस्तृत जानकारी, जैसे कि इसकी अवधि, शामिल विमानों की संख्या या विशिष्ट स्थान, सार्वजनिक रूप से साझा नहीं की गई है, क्योंकि ऐसी गतिविधियाँ अक्सर गोपनीय होती हैं। यह अभ्यास संभावित खतरों से निपटने के लिए भारतीय वायुसेना की सतर्कता और तत्परता को दर्शाता है, खासकर संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में।

राष्ट्रपति से मिले अमित शाह, विदेश मंत्री जयशंकर भी थे साथ

वही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, इस दौरान अमित शाह से हाथ में लाल फाइल (Red File) थी। यह बैठक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर हुई। इस हमले में 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

राष्ट्रपति भवन ने बैठक की एक तस्वीर शेयर करते हुए ‘एक्स‘ पर एक पोस्ट में कहा, ‘केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। (Pahalgam Terror Attack)

Back to top button
error: Content is protected !!