Google Analytics —— Meta Pixel

सरगुजा में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, नौकरी का झांसा देकर दो युवतियों को MP में बेचा

Human Trafficking in Surguja: सरगुजा जिले में मानव तस्करी का मामला सामने आया है, जहां दो युवतियों को नौकरी का झांसा देकर मध्यप्रदेश में बेच दिया गया। मणिपुर और सरगुजा पुलिस की संयुक्त टीम ने उज्जैन से एक युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। जबकि दूसरी युवती की जबरन शादी कर दी गई है। आरोपियों ने परिजनों से पैसों की मांग की है। मामले में दो मुख्य आरोपियों भंवर सिंह और मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दूसरे आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें:- बिलासपुर के स्कूलों में फायर सेफ्टी फेल, भगवान भरोसे बच्चों की सुरक्षा…!

जानकारी के मुताबिक दोनों युवतियां शादी-पार्टियों में वेटर का काम करती थी। इसी दौरान उनकी पहचान अंबिकापुर के अलका और धनी राम से हुई। दोनों ने बेहतर वेतन वाली नौकरी का लालच देकर 15 नवंबर को युवतियों को साथ ले लिया। दोनों को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के पास एक घर में जे जाकर अलका, धनी, अशोक और नीतेश ने उनके गहने और मोबाइल छीन लिए और ट्रैन से उज्जैन ले गए। (Human Trafficking in Surguja)

उज्जैन में 2 से ढाई लाख रुपए में बेचा

उज्जैन के घटिया थाना क्षेत्र में दोनों युवतियों को एक घर में बंद रखा गया, जहां एक युवती को अशोक ने 2 लाख में खरीदा। जबकि दूसरी युवती को करीब 2.5 लाख में बेच दिया गया। दो दिन बाद अलका, धनी और नीतेश वापस अंबिकापुर लौट आए, जबकि युवतियां अशोक और उसके साथियों के कब्जे में रही। लखनपुर क्षेत्र की 18 साल की पीड़िता ने बताया कि जब उसने भागने की कोशिश की तो आरोपी कमरे में बंद कर देते थे। एक हफ्ते बाद जब उसे कमरे से बाहर ले जाया जा रहा था, उसने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने तत्काल घटिया थाना पुलिस को सूचना दी।

दूसरी युवती की जबरन शादी

पुलिस ने युवती को संरक्षण में लेकर सखी सेंटर भेजा। परिजन उज्जैन पहुंचे और उसे साथ लेकर लौट आए। इसके बाद उसने लखनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। 23 साल की अंबिकापुर के मठपारा में रहने वाली युवती की भंवर सिंह से जबरन शादी करा दी गई। आरोपी अशोक ने खुद पीड़िता की बहन को फोन कर कहा कि तुम्हारी बहन को 2 लाख में खरीदा है, जब तक पैसे वापस नहीं मिलेंगे, उसे नहीं छोड़ूंगा। पीड़िता ने भागने की कोशिश की तो मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। परिजनों ने इसकी शिकायत सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल से की है।

सलाखों के पीछे दो आरोपी

मणिपुर पुलिस की टीम ने प्रेमनगर, उज्जैन में दबिश दी और 25 साल के भंवर सिंह गोहाना और 32 साल के मुकेश सिंह गोहाना को गिरफ्तार किया। दोनों को मणिपुर थाना लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद धारा 140(3), 142, 144(2), 64(2D) BNS जोड़कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल ने बताया कि पहली युवती को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया है। दूसरी युवती को बरामद करने के लिए सरगुजा-उज्जैन पुलिस की संयुक्त टीम लगातार प्रयास कर रही है। (Human Trafficking in Surguja)

मानव तस्करी के नेटवर्क की जांच

एएसपी अमोलक सिंह ने कहा कि मामले में चार आरोपियों पर FIR दर्ज की गई है और मानव तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। सरगुजा में नौकरी का झांसा देकर युवतियों की बिक्री का मामला मानव तस्करी की गंभीर स्थिति को उजागर करता है। पुलिस की तत्पर कार्रवाई से एक युवती को बचा लिया गया है, जबकि दूसरी को छुड़ाने के प्रयास जारी हैं। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के साथ पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। (Human Trafficking in Surguja)

Back to top button
error: Content is protected !!