मानवता शर्मसार: गौवंश से दुष्कर्म की घटना पर बवाल, आरोपी थाने पहुंचा
Chhattisgarh Crimes News : बिलासपुर के तारबाहर क्षेत्र में एक युवक पर गौवंश के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया।
यह भी पढ़े :- दो दिवसीय भारत दौरे पर आज पहुंचेंगे पुतिन, 25 साल की रणनीतिक साझेदारी पर बड़े समझौते की तैयारी
वीडियो सामने आते ही संगठन के सदस्यों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और आरोपी युवक को पकड़कर तारबाहर थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और मामले की गंभीरता की जांच कर रही है। (Chhattisgarh Crimes News)
हिंदूवादी संगठनों के नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं मानवता को शर्मसार करती हैं, और दोषी को कठोर दंड दिया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की शर्मनाक हरकत करने की हिम्मत न कर सके।
पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। (Chhattisgarh Crimes News)



