Husband killed wife Balod : इंजीनियर पति ने टीचर पत्नी की हत्या की, पहले बोलेरो से कुचला फिर रॉड से ताबड़तोड़ पिटाई

Husband killed wife Balod : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक इंजीनियर पति ने अपनी टीचर पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। आरोपी ने पहले पत्नी को बोलेरो गाड़ी से कुचला, फिर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें :- छत्तीसगढ़ के पंडीराम मंडावी को मिला पद्मश्री सम्मान, मुख्यमंत्री साय और दोनों डिप्टी CM ने दी शुभकामनाएं
मृतिका बरखा वासनिक (35) शेरपार हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका थीं और दुर्ग में अपने बच्चों के साथ रहती थीं। आरोपी शिशपाल वासनिक बिजली विभाग में इंजीनियर है। जानकारी के अनुसार, 22 मार्च 2025 को स्कूल से छुट्टी के बाद बरखा अपने स्कूल के प्यून के साथ स्कूटी से दुर्ग लौट रही थीं। हितेकसा गांव के पास उन्हें बोलेरो से टक्कर मारी गई, जिससे वे गिर पड़ीं।
बरखा की सांसें चल रही थीं, तभी आरोपी पति शिशपाल बोलेरो से उतरा और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। शुरू में यह घटना सड़क हादसा प्रतीत हुई, लेकिन बरखा के परिजनों को शक हुआ और उन्होंने थाने में हत्या की आशंका जताई। (Husband killed wife Balod)
पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बोलेरो की पहचान की, तब मामला खुला। जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से तनाव था। बरखा बच्चों के साथ अलग रहती थीं और शिशपाल इस बात से नाराज था। उसने अपनी पत्नी की दिनचर्या की रेकी कर सुनियोजित हत्या की। (Husband killed wife Balod)
दल्लीराजहरा पुलिस ने आरोपी पति शिशपाल वासनिक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। बालोद पुलिस आज मामले का औपचारिक खुलासा करेगी। एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि कुछ अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है और शिक्षिका की निर्मम हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश है। (Husband killed wife Balod)



