Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के पंडीराम मंडावी को मिला पद्मश्री सम्मान, मुख्यमंत्री साय और दोनों डिप्टी CM ने दी शुभकामनाएं

Pandiram Got Padma Shri: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर अंचल के गढ़बेंगाल निवासी पंडीराम मंडावी को 2025 के पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया है। यह सम्मान उन्हें जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माण, काष्ठ शिल्प कला के क्षेत्र में उनके अद्भुत और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। मंडावी के पारंपरिक गोंड और मुरिया समाज की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों ने न केवल बस्तर की कला को राष्ट्रीय मंच दिया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंडावी को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ की जनजातीय प्रतिभा और सांस्कृतिक समृद्धि का गौरवपूर्ण प्रतीक है।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh CM housing scheme : मुख्यमंत्री ने बिरहोर महिलाओं को सौंपे पक्के आवास की चाबियाँ, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला नया आशियाना

उन्होंने कहा कि मंडावी जैसे कलाकारों ने अपनी साधना से यह सिद्ध किया है कि हमारी मिट्टी की कला विश्वपटल पर छा सकती है। यह पद्मश्री सम्मान बस्तर की लोकपरंपरा, शिल्प और सांस्कृतिक चेतना को राष्ट्रीय गौरव दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि पंडी राम मंडावी को पद्मश्री से सम्मानित होने पर बहुत बहुत बधाई। बस्तर की धरती को गौरवान्वित करने वाले कला-काष्ठ शिल्प के अद्भुत शिल्पकार नारायणपुर निवासी पंडी राम मंडावी को राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया जाना छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता के लिए अत्यंत ही गर्व का विषय है। मंडावी ने बस्तर की पारंपरिक काष्ठ शिल्पकला को जीवंत रखा और उसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उनकी सृजनशीलता और संस्कृति के प्रति समर्पण आज देशभर में आदर्श बन चुका है। यह सम्मान न केवल उनके योगदान का मूल्यांकन है, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत का भी सम्मान है। (Pandiram Got Padma Shri)

डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर के माटी पुत्र, जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माता और काष्ठ शिल्पकार पंडीराम मंडावी को अद्भुत-उल्लेखनीय कार्य करने के लिए पद्मश्री सम्मान 2025 से सम्मनित किया गया। इनका हुनर सिर्फ बस्तर ही नहीं, बल्कि देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुका है। बस्तर में छुपी हुई प्रतिभा अब दुनिया के सामने अपना लोहा मनवा रही है। उन्होंने आगे कहा बस्तर के माटी पुत्र पंडीराम मंडावी को पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें मिलकर बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प से बस्तर में शांति का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। साथ ही बस्तर की प्रतिभाओं को देश और दुनिया के सामने नया मंच प्रदान किया जा रहा है।
(Pandiram Got Padma Shri)

Back to top button
error: Content is protected !!