Google Analytics —— Meta Pixel

Husband Kills Wife : शादी के छह महीने बाद पत्नी की हत्या, फिर पति ने की आत्महत्या, गांव में मचा हड़कंप

Husband Kills Wife : बेमेतरा जिले के ग्राम पथर्री कला में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आपसी विवाद के चलते एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़ें :- Raipur Road Accident : मरीन ड्राइव जा रही युवती को ट्रक ने कुचला, सिर पर टायर चढ़ने से भेजा बाहर आ गया, मौके पर मौत

मामला परपोड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पथर्री कला का है। यहां रहने वाला यशवंत वर्मा (24 वर्ष) का विवाह छह महीने पहले गंडई क्षेत्र के ग्राम ढाबा निवासी नंदनी वर्मा (19 वर्ष) से हुआ था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच रिश्ते सामान्य नहीं थे। दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे, जिसके चलते नंदनी अक्सर अपने मायके में ही रहा करती थी। (Husband Kills Wife)

गुरुवार शाम यशवंत अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया और शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे दोनों गांव लौट आए। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद यशवंत ने गला दबाकर नंदनी की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया।

कुछ घंटे बाद गांव से थोड़ी दूरी पर एक खेत में बबूल के पेड़ पर यशवंत का शव फांसी पर लटका मिला। उसने गमछे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। ग्रामीणों की सूचना पर परपोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। (Husband Kills Wife)

घटना की गंभीरता को देखते हुए बेमेतरा एसपी रामकृष्ण साहू, एसडीओपी विनय कुमार और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना किया। दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आत्महत्या और हत्या के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। (Husband Kills Wife)

Back to top button
error: Content is protected !!