Husband wife domestic violence : जबलपुर में बलौदाबाजार की विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का लगाया आरोप

Husband wife domestic violence : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार निवासी 25 वर्षीय विवाहिता अनमोल आहूजा की जबलपुर में दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। उन्होंने कहा कि बेटी को दुल्हन बनाकर भेजा था, लेकिन अब शव लेकर जा रहे हैं।
मृतका की पहचान अनमोल आहूजा के रूप में हुई है, जिनकी शादी तीन साल पहले जबलपुर निवासी विपुल आहूजा से हुई थी। दोनों की डेढ़ साल की एक बेटी भी है।
यह भी पढ़ें :- खैरागढ़ में कला क्रांति: विदेशी कलाकारों का उत्साह, 16 जून तक प्रवेश पंजीयन
अनमोल के पिता मुरली खत्री ने बताया कि बेटी की शादी धूमधाम से की गई थी और हैसियत से बढ़कर दहेज भी दिया गया था। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालवालों द्वारा अनमोल के साथ मारपीट की जाने लगी। दो बार उसका हाथ तोड़ दिया गया था। (Husband wife domestic violence)
पिता ने बताया कि गुरुवार रात 12 बजे अनमोल का फोन आया था। उसने रोते हुए बताया कि पति उसे पीट रहा है और तुरंत जबलपुर आने को कहा। उन्होंने सुबह तक पहुंचने का आश्वासन दिया, लेकिन रात करीब डेढ़ बजे चाचा ससुर का फोन आया कि अनमोल छत से गिर गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गढ़ा थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मामले की जांच सीएसपी गढ़ा को सौंपी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि मौत का कारण क्या है। (Husband wife domestic violence)
परिजनों ने जब अस्पताल पहुंचकर अनमोल को देखा, तो वह आईसीयू में अकेली थी। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य अस्पताल में मौजूद नहीं था। साथ ही मृतका की डेढ़ साल की बेटी का भी कोई पता नहीं चल पाया है।
अनमोल के पिता ने बताया कि विपुल शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था। तीन बार समझौते भी हुए, जिनमें विपुल ने सुधार का वादा किया था। लेकिन स्थिति नहीं बदली।
अनमोल के भाई सुनील ने कहा कि बहन आत्महत्या नहीं कर सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने सूचना मिलने के बाद भी अस्पताल आकर बयान दर्ज नहीं किया। वह चाहते थे कि बहन को साथ लेकर जाएं, लेकिन उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। (Husband wife domestic violence)



