Google Analytics —— Meta Pixel

illegal gutkha factory raid : दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा, डेढ़ करोड़ से अधिक का माल जब्त, बिना लाइसेंस चल रही थी यूनिट

illegal gutkha factory raid : दुर्ग जिले के ग्राम कोनारी स्थित एक अवैध गुटखा फैक्ट्री में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.55 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का कच्चा माल जब्त किया है। यह फैक्ट्री बिना लाइसेंस के संचालन में थी और इसमें गुटखा तैयार किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री को सील कर दिया गया है और नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है।

यह भी पढ़ें :-  Husband wife domestic violence : जबलपुर में बलौदाबाजार की विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का लगाया आरोप

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को कोनारी में ‘कोमल फूड प्रोडक्ट’ नामक इकाई द्वारा गुटखा बनाने की सूचना मिली थी। इसकी जानकारी कलेक्टर अभिजीत सिंह को दी गई, जिनके निर्देश पर 4 जून को छापा मारा गया। टीम ने फैक्ट्री में भारी मात्रा में कच्ची और कटी सुपारी जब्त की। (illegal gutkha factory raid)

अधिकारियों को आशंका है कि यहां तंबाकू युक्त जर्दा भी बनाया जा रहा था। जब्त सुपारी के नमूने रायपुर स्थित लैब भेजे गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होगा कि उसमें तंबाकू मिलाया गया था या नहीं।

फैक्ट्री को सील कर दिए जाने के बाद 6 जून को टीम ने दोबारा कोमल फूड प्रोडक्ट का दौरा किया और फैक्ट्री संचालक को तलब किया गया। गवाहों की उपस्थिति में कटी व खड़ी सुपारी को सील कर पंचनामा तैयार किया गया। (illegal gutkha factory raid)

जप्त सामग्री का ब्यौरा

  • खड़ी सुपारी (कच्ची) – 1050 बोरी (52,500 किलोग्राम) — कीमत: ₹1,20,75,000
  • कटी सुपारी (कच्ची) – 247 बोरी (12,350 किलोग्राम) — कीमत: ₹33,34,500
  • कुल जब्ती — ₹1,54,09,500

इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रिचा शर्मा, नारद खोमरे, खीरसागर पटेल, लैब टेक्नीशियन प्रकाश परमार और सैंपल सहायक कामिनी महेश्वरी शामिल रहे। (illegal gutkha factory raid)

Back to top button
error: Content is protected !!