‘मैं पीएम मोदी से निराश हो चुका हूं’: शहजाद पूनावाला ने VIDEO शेयर कर कहा- ‘आपसे ये उम्मीद नहीं थी’

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला अपने एक हालिया वीडियो संदेश को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यशैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे पीएम मोदी से काफी निराश हैं, क्योंकि 12 वर्षों के शासन के बाद भी वे एक “तानाशाह” (डिक्टेटर) की भूमिका नहीं निभा सके।
कटाक्ष के जरिए विपक्ष पर निशाना
पूनावाला ने तंज कसते हुए कहा, “दोस्तों, मैं पीएम मोदी से पूरी तरह निराश हो चुका हूँ। 12 साल सत्ता में रहने के बाद भी वे विफल साबित हुए हैं। उन्हें ठीक से तानाशाह बनना भी नहीं आ रहा।”
वीडियो में उन्होंने एक हालिया उदाहरण दिया, जहाँ प्रधानमंत्री और उनकी माता जी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाले युवकों पर कड़ा रुख अपनाने के बजाय पीएम मोदी ने उन्हें ‘शरारती बच्चे’ बताते हुए क्षमा कर दिया। पूनावाला ने कहा कि तानाशाह बनने के बजाय प्रधानमंत्री जनता और पुलिस से ऐसे मामलों में संयम और क्षमा बरतने की अपील कर रहे हैं।
बायो बदलने पर छिड़ी थी बहस
उल्लेखनीय है कि शहजाद पूनावाला ने हाल ही में अपने ‘एक्स’ प्रोफाइल का बायो बदलकर ‘धर्म: इस्लाम, संस्कृति: हिंदू, विचारधारा: भारतीय’ किया था। इसके बाद राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर उनके दल बदलने की अटकलें शुरू हो गई थीं। हालांकि, इस ताज़ा वीडियो से साफ़ है कि उन्होंने अपने अंदाज़ में विपक्ष द्वारा लगाए जाने वाले ‘तानाशाही’ के आरोपों का जवाब दिया है।
‘राहुल गांधी से सीखिए पीएम मोदी’
शहजाद पूनावाला ने आगे कहा कि दूसरी ओर राहुल गांधी, जो इंदिरा गांधी के वंशज हैं। नेहरू के वंशज हैं। असली डिक्टेटरशिप क्या होती है, असली इमरजेंसी क्या होती है उनसे सीखिए पीएम मोदी। तीन इंस्टाग्राम यूजर ने राहुल गांधी का अपमान किया केरलम् में उन पर केस दर्ज हो गए। पीसफुल प्रोटेस्टर के खिलाफ आपकी सरकारों ने केस हटा दिए कॉकरोच जनता पार्टी वाले, वहीं केरलम् में पांच हजार लोगों पर केस हो गए। कर्नाटक में कोई पोस्टर दिखा रहा था तो उस पर केस हो गया। रैप आर्टिस्ट पर भी केस हो गया। और उनका इतिहास भी तो देखिए।
यह भी पढ़े :- ‘मिडिल ईस्ट खाली करो’! US का बड़ा अलर्ट, क्या ईरान में होने वाला है कुछ बड़ा?




