Google Analytics —— Meta Pixel

IAS रिचा प्रकाश चौधरी भारत सरकार में बनेगी डिप्टी सेक्रेटरी, DOPT ने भेजा अप्वॉइंटमेंट लेटर

IAS Richa Praksha Choudhary: दुर्ग कलेक्टर और 2014 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा  अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी (IAS Richa Praksha Choudhary) अब केंद्र सरकार में अपनी सेवाएं देंगी। केंद्र सरकार ने उन्हें डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) द्वारा अप्वॉइंटमेंट ऑर्डर छत्तीसगढ़ सरकार को भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े :- नगरीय निकाय चुनाव: व्यापार जगत की मजबूत भागीदारी से लोकतंत्र होगा सशक्त – श्रद्धानंद अग्रवाल

DOPT की तरफ से चीफ सेक्रेटरी को भेजे लेटर के मुताबिक 3 सप्ताह के भीतर ऋचा प्रकाश चौधरी को ज्वाइन करने होगा।

बता दे की 2014 बैच की IAS ऋचा प्रकाश चौधरी (IAS Richa Praksha Choudhary) दुर्ग कलेक्टर बनने से पहले जांजगीर जिले की कलेक्टर थी। विष्णुदेव सरकार में उन्हें जांजगीर से दुर्ग कलेक्टर बनाया गया था।

आपको बता दें दुर्ग कलेक्टर से पहले धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी की केन्द्र सरकार में पोस्टिंग हो चुकी हैं। दोनों ही कलेक्टरों को पंचायत चुनाव निपटने के बाद रिलीव किया जा सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!