Google Analytics —— Meta Pixel

ICC ODI Ranking: विराट की टॉप 5 में वापसी, शुभमन गिल नंबर वन पर बरकरार

ICC ODI Ranking: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक ठोका. उन्हें इस प्रदर्शन के लिए ICC की ओर से इनाम मिला है. दरअसल, विराट कोहली को ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में फायदा मिला है. वहीं, गिल दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं. अब ODI क्रिकेट में बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-5 में तीन भारतीय शामिल हैं. विराट के अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल भी ताजा रैंकिंग में फायदा हुआ है.

यह भी पढ़े :- भारत जितना महान देश दुनिया में कोई नहीं है: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

विराट कोहली की टॉप-5 में एंट्री

दरअसल, विराट कोहली वनडे क्रिकेट के दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 100 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी. कोहली बल्लेबाजों की ताजा ICC ODI रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़कर 5वें स्थान पर आ गए हैं. विराट कोहली के 743 रेटिंग अंक हैं. टॉप-5 में विराट कोहली के अलावा शुभमन गिल और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूदा हैं, जो क्रमशः पहले और तीसरे नंबर पर हैं.

रैंक टीम खिलाड़ी रेटिंग
01 भारत (IND) शुभमन गिल 817
02 पाकिस्तान (PAK) बाबर आजम 770
03 भारत (IND) रोहित शर्मा 757
04 दक्षिण अफ्रीका (SA) हेनरिक क्लासेन 749
05 भारत (IND) विराट कोहली 743
06 न्यूजीलैंड (NZ) डेरिल मिशेल 717
07 आयरलैंड (IRE) हैरी टेक्टर 713
08 श्रीलंका (SL) चारिथ असलंका 694
09 भारत (IND) श्रेयस अय्यर 679
10 वेस्टइंडीज (WI) शाई होप 672

नंबर-1 पर कायम गिल

भारतीय युवा ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज बने हुए हैं. उन्होंने 817 रेटिंग अंक लेकर मजबूती से इस स्थान को अपना बनाया हुआ है. हाल ही में गिल ने पाकिस्तान के बाबर आजम से यह गद्दी छीनकर ताज पहना था. बाबर आजम दूसरे स्थान पर हैं. उनके 770 रेटिंग अंक हैं. वहीं, रोहित शर्मा के 757 रेटिंग अंक हैं. साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन चौथे स्थान पर 749 रेटिंग अंकों के साथ हैं. केएल राहुल को दो पायदानों का फायदा हुआ है. वो 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं. (ICC ODI Ranking)

शमी समेत इनको भी मिला फायदा

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी ताजा ICC ODI रैंकिंग में फायदा हुआ है. वह गेंदबाजों की लिस्ट में एक स्थान ऊपर चढ़कर 14वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, अक्षर पटेल 7 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट में 47वें नंबर पर और हार्दिक पांड्या 13 पोजीशन के फायदे के साथ 63वें नंबर पर पहुंच चुके हैं. ODI ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में हार्दिक को चार स्थान पर लाभ मिला है, जिससे वह 24वें नंबर पर हैं. अक्षर पटेल इस लिस्ट में 30वें स्थान पर पहुंच चुके हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब तक एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। भारतीय टीम ने भी इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार खेल दिखाया है। रोहित एंड कंपनी ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों ही में उन्हें जीत मिली है। दो जीत के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर चुकी है। भारत ने इस टूर्नामेंट में अब तक बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों ही डिपार्टमेंट में दमदार खेल दिखाया है। (ICC ODI Ranking)

Back to top button
error: Content is protected !!