Google Analytics —— Meta Pixel

भारत जितना महान देश दुनिया में कोई नहीं है: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Vice President in Arunachal: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अरुणाचल प्रदेश के कामले जिले के बोसिमला में पहली बार आयोजित ‘संयुक्त मेगा न्योकुम युल्लो’ समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरुणाचल की यह मेरी दूसरी यात्रा है। पहली यात्रा में जब मैं आया, तब राज्य दिवस का कार्यक्रम था। मैंने आपकी जनजातियों को देखा तो मंत्रमुग्ध हो गया। यहां मैंने भारत की शान को देखा और यह भी देखा कि दुनिया में हमारा नाम क्यों है। आज के दिन भारत एक मजबूत राष्ट्र है। भारत पर किसी की कुदृष्टि नहीं हो सकती है।

यह भी पढ़ें:- Nitish Cabinet Expansion : बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव

उन्होंने कहा कि किरेन ने प्रधानमंत्री को राजी कर दिया कि अरुणाचल प्रदेश में 50,000 MW बिजली की संभावनाएं हैं और 5 लाख करोड़ के निवेश की संभावनाएं हैं, तभी इन्होंने आपको कहा है कि हमें फायदा लेना है, सहयोग करना है और हमारी संस्कृति को भी सही रखना है। दुनिया में भारत जैसा कोई देश नहीं है। हम देश में कहीं भी हों, हमारी सोच एक है। आज आपका न्योकुम युल्लो महोत्सव है। इसी के आसपास देश में होली का त्योहार आएगा, बैसाखी आएगी, लोहड़ी आएगी, बिहू आएगा, पोंगल आएगा, नवान्न आएगा। (Vice President in Arunachal)

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि आज के दिन भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ राष्ट्र है। दुनिया का कोई देश आज ऐसा नहीं है, जिसकी उछाल अर्थव्यवस्था में, इन्फ्रास्ट्रक्चर में या जनता को मरहम देने वाली नीतियों में भारत से ज्यादा हो। भारत सरकार ने कई दशक पहले एक नीति चालू की थी – ‘Look East’ मतलब पूरब की तरफ देखो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसमें बदलाव किया कि देखने से काम नहीं चलेगा, काम करने से काम चलेगा। ‘Act East’से इस पूरे इलाके में बड़ा बदलाव हुआ। (Vice President in Arunachal)

 

उपराष्ट्रपति ने कहा कि अगर मैं ‘अष्ट लक्ष्मी’ की बात करूं तो हवाई जहाज यात्रा का मामला हो, एयरपोर्ट्स का हो, रेल कनेक्टिविटी का हो, रोड कनेक्टिविटी का हो- ऐसे मामलों में भी अरुणाचल में आपको 4G मिलेगी। यह प्रगति के संकेत हैं। यह सब हमें एक सीख देते हैं कि भारत जितना महान देश दुनिया में कोई नहीं है और हमें राष्ट्रवाद से ओतप्रोत रहना है। हम किसी भी हालत में राष्ट्रहित को, राष्ट्र के प्रति समर्पण को और राष्ट्र की सेवा के संकल्प को कम नहीं कर सकते है। इससे पहले उन्होंने बोसिमला में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली न्यिशी समुदाय की पहली महिला पर्वतारोही कबाक यानो को सम्मानित किया। (Vice President in Arunachal)

Back to top button
error: Content is protected !!