नक्सलियों की चपेट में आये यात्री, IED ब्लास्ट में उड़े बोलेरो के चीथड़े

Whatsaap Strip

रायपुर। छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा में एक निजी बोलेरो नक्सलियों द्वारा लगाए IED की चपेट में आ गई। वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। जिसमें बोलेरो में सवार 1 की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। घायल लोगों में एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना गुरुवार को सुबह 7:30 बजे मालेवाही थाना क्षेत्र के घोटिया मोड़ की बताई जा रही है।

खबरों के अनुसार अबूझमाड़ को दो भागों में विभाजित करने वाले निर्माणाधीन पल्ली-बारसूर रोड पर गुरुवार को सुबह 7:30 बजे मालेवाही थाना क्षेत्र में घोटिया मोड़ पर नक्सलियों ने एक बोलेरो को आईईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया। बोलेरो में सवार 2 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि ड्राइवर सहित 10 घायल है।

आईईडी ब्लास्ट की जानकारी एसपी अभिषेक पल्लव ने दी है। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं घटनास्थल की सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button