![Chhattisgarh Me Bhari Baris](https://www.anmolnews24.com/wp-content/uploads/2021/08/Chhattisgarh-weather.jpg)
रायपुर। छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार को दोपहर मौसम ने अचानक से करवट बदली और यहां तेजी से बारिश हुई। जिससे रायपुर के लोगों को गर्मी से राहत मिली। राजधानी रायपुर में गुरुवार को सुबह का तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस आंका गया था। अचानक हुई बारिश से दोपहर को रायपुर का तापमान गिर गया।
मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम मध्यम प्रदेश के उपर निम्न दबाव के क्षेत्र, चक्रीय चक्रवाती घेरे और मानसून द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास स्थित है, इसके साथ चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर विस्तारित है।
5 अगस्त को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वहीं बुधवार को शहर का तापमान अधिकतम 31.6 और न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।