कलेक्टर ने की स्थानीय अवकाश घोषित, आदेश जारी

Balodabazar Collector Announcement: बलौदाबाजार कलेक्टर रजत बंसल ने साल 2023 के लिए तीन स्थानीय अवकाशों की घोषणा की है। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल गणेश चतुर्थी के अवसर पर 19 सितंबर, दशहरा (महानवमी) 23 अक्टूबर और दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) 13 नवंबर को जिले में अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आयकर का छापा, एक साथ 20 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश से मचा हड़कंप

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को इस साल 25 दिन की सामान्य त्योहारी छुट्टी मिल रही है। सामान्य अवकाश की सूची में सिर्फ दिवाली, छठ पूजा और कबीर जयंती का त्यौहार रविवार को पड़ रहा है। इसकी वजह से कर्मचारियों को तीन छुट्टियां कामकाजी दिन में नहीं मिल पा रही हैं। वहीं चार पर्व शनिवार को पड़ रहे हैं। प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में शनिवार को भी छुट्टी रहती है। (Balodabazar Collector Announcement)

सामान्य प्रशासन विभाग ने साल 2023 के लिए सार्वजनिक, सामान्य और ऐच्छिक अवकाश की अधिसूचना प्रकाशित की है, जिसके मुताबिक 17 दिन सार्वजनिक अवकाश के तौर पर दिए गए हैं। इसमें एक अप्रैल को बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी सिर्फ बैंक और कोषालय कर्मियों के लिए होगी। सभी सरकारी कार्यालयों और सरकारी संस्थाओं के लिए सामान्य अवकाश की संख्या 25 है। इसकी शुरुआत 6 जनवरी से छेरछेरा के त्यौहार से हो रही है। (Balodabazar Collector Announcement)

अवकाशों की सूची में शामिल महाशिवरात्रि, भक्त माता कर्मा जयंती, ईद-उल-फितर और मोहर्रम शनिवार को पड़ रहे हैं। वहीं कबीर जयंती, दीपावली और छठ पूजा रविवार को पड़ रहे हैं। यानी इन त्यौहारों पर पहले से छुट्‌टी होने की वजह से अलग से अवकाश नहीं मिलेगा। ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल 12 अवसरों को रविवार पड़ रहा है। वहीं छह अवसर शनिवार की साप्ताहिक छुटि्टयों में हैं। ऐच्छिक अवकाश की संख्या 39 बताई गई है। ऐसे में कर्मचारियों को सिर्फ 25 दिन की छुट्टी मिलेगी। (Balodabazar Collector Announcement)

Related Articles

Back to top button