Google Analytics —— Meta Pixel

IKSV Admission 2025 : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, रचनात्मक प्रतिभा को दे रहा मंच, विदेशी छात्र भी दिखा रहे रुचि

IKSV Admission 2025 : छत्तीसगढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ एशिया का एकमात्र विशिष्ट विश्वविद्यालय है जो नृत्य, संगीत एवं ललित कला के क्षेत्र में समर्पित है। यह संस्थान एक शोधोन्मुख, समग्र और विद्यार्थी-केंद्रित वातावरण प्रदान करता है, जहां छात्र अपनी रचनात्मक प्रतिभा को निखार कर कला की गहराइयों तक पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें :- Rashifal 7 June 2025: आज शनिवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रवेश हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि 16 जून है। प्रथम अभिरुचि परीक्षा 24 से 27 जून तक होगी और 30 जून को परिणाम जारी किया जाएगा। द्वितीय अभिरुचि परीक्षा 22 से 24 जुलाई तक आयोजित होगी, जिसकी चयन सूची 25 जुलाई को जारी की जाएगी। (IKSV Admission 2025)

छत्तीसगढ़ शासन विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में कार्यरत है। भारत के अलावा विदेशों से भी बड़ी संख्या में छात्र यहां प्रवेश हेतु आवेदन कर रहे हैं।

विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अंतर्गत हिंदुस्तानी गायन, वायलिन, सितार, सरोद, तबला, कत्थक, भरतनाट्यम, ओडिसी, लोक संगीत, नाटक, चित्रकला, मूर्तिकला, टेक्सटाइल डिजाइन आदि विषयों में डिप्लोमा और डिग्री उपलब्ध हैं। साथ ही पीएच.डी. और डी.लिट् जैसे शोध-आधारित पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। (IKSV Admission 2025)

प्राकृतिक वातावरण में अनुभवी शिक्षकों द्वारा तनावमुक्त और गहन प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां न केवल कला का व्यावसायिक प्रशिक्षण होता है बल्कि छात्रों का बौद्धिक और नैतिक विकास भी सुनिश्चित किया जाता है। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय एक मंच है जहां परंपरा और नवाचार एक साथ चलते हैं।

अब तक विश्वविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 700 से अधिक पुरस्कार प्राप्त किए हैं। हाल ही में विश्वविद्यालय ने यूथ फेस्टिवल में चैम्पियनशिप ट्रॉफी भी जीती है। (IKSV Admission 2025)

अधिक जानकारी एवं प्रवेश प्रक्रिया के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.iksv.ac.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!