Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में फिर मिली अवैध अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ खेत में फसल होने की सूचना से हड़कंप

Opium cultivation in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का एक और मामला सामने आया है। Kusmi क्षेत्र के बाद अब Korandha थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में अफीम की फसल होने की जानकारी मिली है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :- बस्तर-रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, दो तस्करों को 15-15 साल की सजा

मिली जानकारी के अनुसार खजूरी गांव Jharkhand की सीमा से लगा हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि यहां करीब डेढ़ एकड़ जमीन में अवैध रूप से अफीम की खेती की गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। (Opium cultivation in Chhattisgarh)

इस मामले को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दावा किया कि खजूरी पंचायत में करीब डेढ़ एकड़ जमीन में अफीम की फसल लगाई गई है। हालांकि इस संबंध में जिले के पुलिस अधीक्षक Vaibhav Banker ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

गौरतलब है कि इससे पहले कुसमी क्षेत्र में करीब तीन एकड़ खेत में लगी अफीम की फसल को पुलिस ने नष्ट किया था। इस दौरान करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की फसल बरामद की गई थी। साथ ही 1 किलो 900 ग्राम अफीम लेटैक्स भी जब्त किया गया था।

इस मामले में पुलिस ने एक भाजपा नेता और पूर्व सरपंच समेत सात लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं मुख्य सरगना की तलाश में पुलिस की एक टीम Jharkhand के लिए रवाना की गई है।

फिलहाल कोरंधा क्षेत्र में मिली अफीम की खेती को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। (Opium cultivation in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!