Google Analytics —— Meta Pixel

Bhupesh Cabinet Meeting Today: भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज, नियमितिकरण पर लग सकती है मुहर…

Bhupesh Cabinet Meeting Today : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम 6.00 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे. भूपेश कैबिनेट की बैठक की खबर को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि संविदा कर्मियों को रेगुलर किये जाने को लेकर मुहर लग सकती है. साथ ही 15 अगस्त के मौके पर सीएम भूपेश बघेल की ओर से की गई।

यह भी पढ़ें:- CM भूपेश बघेल देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री

घोषणाओं को भी कैबिनेट की बैठक (Bhupesh Cabinet Meeting Today) में मंजूरी के लिए रखा जा सकता है. बता दें कि आज लोकसभा सांसद राहुल गांधी रायपुर आ रहे है.

उनके साथ नवा रायपुर के मेला ग्राउंड आएंगे. यहां राजीव युवा मितान सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री शाम 5.10 बजे लोकसभा सांसद राहुल गांधी को बिदाई देंगे. उसके बाद मुख्यमंत्री बघेल शाम 6.00 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे. (Bhupesh Cabinet Meeting Today)

Back to top button
error: Content is protected !!