विद्युत वितरण के निजीकरण एवं टाटा पावर के प्रस्ताव के विरोध में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत अभियंता संघ की महत्वपूर्ण बैठक
रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत अभियंता संघ द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विद्युत वितरण क्षेत्र में निजीकरण तथा टाटा पावर कंपनी से संबंधित प्रस्तावों एवं उनके संभावित प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित अभियंता संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विद्युत उपभोक्ताओं, विद्युत कर्मचारियों एवं अभियंताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए वर्तमान परिस्थितियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की।
बैठक के दौरान संघ के कुछ सदस्यों द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से इस विषय पर एक बड़े कार्यक्रम एवं व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने का सुझाव भी दिया गया। सदस्यों ने सुझाव दिया कि संगठन द्वारा प्रदेश स्तर पर व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करते हुए आगामी कार्यक्रमों की प्रभावी रणनीति बनाई जाए।
उक्त सुझावों एवं विषय की गंभीरता को देखते हुए बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगे की रणनीति तैयार करने एवं आवश्यक निर्णय लेने के लिए संघ की मुख्य कार्यकारिणी समिति (CEC MEETING )की एक अत्यंत आवश्यक बैठक दिनांक 12 सितंबर 2026 को अभियंता संघ कार्यालय, क्वार्टर क्रमांक C-7, ड गनिया, रायपुर में आयोजित की जाएगी।
उक्त बैठक में टाटा पावर कंपनी से संबंधित प्रस्तावों, विद्युत वितरण व्यवस्था के संभावित निजीकरण तथा अभियंताओं, कर्मचारियों एवं आम विद्युत उपभोक्ताओं के हितों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी। साथ ही सदस्यों द्वारा सुझाए गए बड़े कार्यक्रम एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत अभियंता संघ ने मुख्य कार्यकारिणी के सभी सदस्यों से अपील की है कि वे दिनांक 12.09.2026 को अभियंता संघ कार्यालय, क्वार्टर क्रमांक C-7, डगनिया, रायपुर में आयोजित इस अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत करें, ताकि संगठन द्वारा एकजुट होकर इस महत्वपूर्ण विषय पर प्रभावी एवं उचित निर्णय लिया जा सके।



