Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता से 41 लाख की ठगी, चेयरमैन बनाने का दिया था झांसा

रायपुर । छत्तीसगढ़ में एक भाजपा नेता से खनिज निगम का अध्यक्ष (चेयरमैन) बनाने के नाम पर ₹41.30 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए नेता संतोष कटारिया, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान में कोण्डागांव भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य हैं। उन्होंने केशकाल थाने में FIR दर्ज कराई है।

यह भी पढ़े :- Baba Vanga Predictions : 2025 में धरती पर उतर सकते हैं एलियन! बाबा वेंगा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी ने उड़ाई सबकी नींद

कैसे हुई ठगी?

कटारिया के अनुसार, राजीव सोनी (रायपुर) नामक व्यक्ति ने उनकी मुलाकात काजल जोशी उर्फ कोमल इंगुले से कराई। काजल ने खुद को भाजपा और आरएसएस की पदाधिकारी बताते हुए दावा किया कि उसकी केंद्रीय मंत्रियों और छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों से पहचान है। उसने कटारिया को खनिज निगम का चेयरमैन बनाने के लिए ₹3 करोड़ की मांग की।

कटारिया ने कहा कि इतनी बड़ी रकम देना संभव नहीं था, इसलिए उन्होंने 20 अगस्त 2024 को दिल्ली में ₹20 लाख नकद दिए। फिर 1.30 लाख रुपये व्हाट्सएप पर भेजे गए QR कोड के जरिए ट्रांसफर किए। इसके बाद अक्टूबर 2024 में रायपुर के होटल क्लार्क में ₹20 लाख नकद और दिए गए। इस तरह कुल ₹41.30 लाख की राशि दी गई।

फोन बंद, पहचान फर्जी निकली

जब कटारिया का नाम निगम-मंडलों की नियुक्ति सूची में नहीं आया, तो उन्होंने काजल से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन और व्हाट्सएप दोनों बंद हो गए। जब उन्होंने भाजपा के अन्य नेताओं से पूछताछ की तो पता चला कि “काजल जोशी” नाम की कोई महिला भाजपा में नहीं है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश शुरू

कटारिया की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी—काजल जोशी उर्फ कोमल इंगुले और राजीव सोनी—फिलहाल फरार हैं और दोनों के मोबाइल भी बंद हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!