Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : नाकेबंदी आंदोलन में कांग्रेस नेताओं के बीच भिड़ंत, सड़क पर हुई तीखी बहस का वीडियो वायरल

Chhattisgarh News : कांग्रेस द्वारा मंगलवार को आयोजित आर्थिक नाकेबंदी आंदोलन उस समय विवादों में घिर गया, जब तेलीबांधा प्रदर्शन स्थल पर दो वरिष्ठ नेताओं के बीच सड़क पर ही तीखी बहस हो गई। कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला और रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के बीच कहा-सुनी इतनी बढ़ गई कि मामला तू-तू, मैं-मैं और सार्वजनिक झगड़े तक जा पहुंचा।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता से 41 लाख की ठगी, चेयरमैन बनाने का दिया था झांसा

कार्यकर्ताओं को बैठाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब सुशील आनंद शुक्ला प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं को दूसरी ओर बैठने को कह रहे थे। इसी बीच गिरीश दुबे ने हस्तक्षेप किया, जिससे दोनों नेताओं के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस गरमागरम बहस और सार्वजनिक तकरार में तब्दील हो गई।

भाजपा का पलटवार: “कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने चक्काजाम से पहले नेताओं की भिड़ंत पर कहा, – कांग्रेस खुद ही आपस में उलझ रही है। यह अनुशासनहीनता उनकी विफल राजनीति का प्रमाण है। प्रदर्शन सिर्फ दिखावा है, जनता पहले ही कांग्रेस से नाराज़ है।

वीडियो वायरल, पार्टी की छवि पर असर

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दोनों नेताओं को एक-दूसरे को तीखे शब्दों में लताड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होते ही पार्टी की आंतरिक स्थिति और अनुशासन पर सवाल उठने लगे हैं। (Chhattisgarh News)

एकता पर सवाल, आंदोलन की गंभीरता पर भी दाग

कांग्रेस के इस विवाद ने न केवल पार्टी की संगठनात्मक एकता पर प्रश्नचिह्न खड़ा किया है, बल्कि सरकार के खिलाफ चल रहे आंदोलन की गंभीरता को भी नुकसान पहुंचाया है। यह विवाद ऐसे समय में हुआ है जब कांग्रेस सरकार पर आर्थिक नीतियों को लेकर हमलावर है और खुद को जनता का प्रतिनिधि बताने की कोशिश कर रही है। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!