Google Analytics —— Meta Pixel

लोकसभा में सांसद संतोष पांडे ने राहुल गांधी को गजब धोया, बोले – महादेव को हल्के में ना लें, पूर्व सीएम को निपटा दिया

Santosh Pandey Speech : राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संसद में दूसरे दिन भी धन्यवाद प्रस्ताव जारी है। दूसरे दिन भी सत्ता पक्ष के लोगों ने राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान पर उन्हें घेरा है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से सांसद संतोष पांडे ने उन्हें शायराना अंदाज में मुंहतोड़ जवाब दिया है। साथ ही राहुल गांधी से तत्कालीन कांग्रेस सरकार में हुए महादेव घोटाले पर भी सवाल दागा है। अब संतोष पांडेय का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े :- लोकसभा में दिए भाषण के हटाए गए शब्द तो भड़के राहुल गांधी, कहा – हिंदू वाले बयान पर अब भी कायम

महादेव ने पूर्व मुख्यमंत्री को मिटाया
संतोष पांडेय (Santosh Pandey Speech) ने संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला. राजनांदगांव सांसद ने कहा- “राहुल गांधी जी सोमवार को बार बार भगवान शंकर की तस्वीर संसद में दिखा रहे थे. भगवान भोलेनाथ है. आपने और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री ने पूरे छत्तीसगढ़ को निपटा दिया. लोकसभा चुनाव में भी निपट गए. वो महादेव के नाम पर सट्टा चला रहे थे. 6000 करोड़ का सट्टा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री चला रहे थे. भगवान शंकर को आसानी से ना लें और बात बात पर चित्र दिखाने की कोशिश ना करें।

वहीं, हिंदू वाले बयान पर भी सांसद संतोष पांडे ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया है कि राजस्थान में कन्हैया लाल टेलर की हत्या हिंदू समाज की भीड़ ने की थी। जम्मू कश्मीर में हिंदू समाज के लोग बम विस्फोट कर रहे हैं। वो किस समाज के लोग हैं। फलीस्तीन के लिए नारेबाजी करने वाले लोग किस समाज के हैं।

राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय राहुल गांधी (Santosh Pandey Speech )को जमकर धो रहे थे। इस दौरान संसद में बैठकर राहुल गांधी सिर्फ मुस्कुरा रहे थे। वहीं, संतोष पांडे ने उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी की कविता सुनाई। संतोष पांडे ने कहा कि हिंदू हिंदुस्तान का परिचायक है। हिंदू तन मन, हिंदू जीवन, रग रग में है हिंदू जीवन। उन्होंने कहा कि यह हिंदुत्व है।

संतोष पांडे ने कहा कि आपने हिंदू समाज को बदनाम करने की कोशिश की है। गौरतलब है कि संतोष पांडे छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से सांसद हैं। उन्होंने इस बार छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को चुनाव हराया है।

Back to top button
error: Content is protected !!