गर्मी को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला: अब स्लीवलेस कोट पहनकर ड्यूटी करेंगे टीटीई

रायपुर। बढ़ती गर्मी को देखते हुए Indian Railways ने बड़ा फैसला लिया है। Raipur Railway Division में अब टिकट निरीक्षक (टीटीई) गर्मियों के दौरान पारंपरिक कोट की जगह स्लीवलेस कोट पहनकर ड्यूटी कर सकेंगे। टिकट चेकिंग स्टाफ की मांग पर रेलवे प्रशासन ने यह अनुमति दी है और गुरुवार से यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।
यह भी पढ़े :- प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ को केंद्र की अतिरिक्त मदद, 15.70 करोड़ रुपये मंजूर
रेलवे (Indian Railways) अधिकारियों के अनुसार रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग स्टाफ को प्लेटफॉर्म, ट्रेनों और कई बार खुले स्थानों पर लंबे समय तक ड्यूटी करनी पड़ती है। गर्मी के दिनों में तेज धूप और उमस के कारण पारंपरिक कोट पहनकर काम करना कर्मचारियों के लिए काफी असहज हो जाता है। ऐसे में स्लीवलेस कोट की अनुमति मिलने से उन्हें राहत मिलेगी और वे अधिक सहजता से अपनी जिम्मेदारियां निभा सकेंगे।
अधिकारियों का कहना है कि पारंपरिक कोट गर्मी में भारी और असुविधाजनक महसूस होता है, जबकि स्लीवलेस कोट हल्का और आरामदायक होता है। इससे कर्मचारियों को लंबे समय तक ड्यूटी करने में सुविधा मिलेगी।
रायपुर रेल मंडल से प्रतिदिन 120 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। इन ट्रेनों और स्टेशनों पर टिकट जांच की जिम्मेदारी करीब 240 टीटीई निभाते हैं। ये कर्मचारी ट्रेनों के भीतर, प्लेटफॉर्म पर और स्क्वॉड चेकिंग के दौरान लगातार यात्रियों के टिकट की जांच करते हैं।
रेलवे (Indian Railways) प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्लीवलेस कोट पहनना अनिवार्य नहीं होगा। टीटीई अपनी सुविधा के अनुसार पारंपरिक कोट या स्लीवलेस कोट का चयन कर सकते हैं।
स्लीवलेस कोट के फायदे
- गर्मी और उमस से राहत
- हवा का बेहतर संचार, पसीना कम
- हल्का होने से चलने-फिरने में आसानी
- भारी कोट से होने वाली घुटन और असहजता कम
- लंबे समय तक ड्यूटी करना आसान



