Google Analytics —— Meta Pixel

IND vs AUS 1st Test : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया, टूटा ऑस्ट्रेलिया का ‘घमंड’, बुमराह बने प्लेयर ऑफ द मैच

IND vs AUS 1st Test : ऑस्ट्रेलिया में जाकर ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ना तो कोई टीम इंडिया से सीखे. ऑस्ट्रेलिया के अभेद किलों को भेदना कोई टीम इंडिया से सीखे. चार साल पहले गाबा का घमंड तोड़ने के बाद टीम इंडिया ने अब एक पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के अभिमान को चकनाचूर कर दिया है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 4 दिन के अंदर ही 295 रन के रिकॉर्ड अंतर से हरा दिया. इसके साथ ही 5 टेस्ट मैच की सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल करते हुए शानदार शुरुआत की है।

यह भी पढ़े :- पर्थ टेस्ट मैच में भारत की ऐतिहासिक जीत, ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया

पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में यह ऑस्ट्रेलिया की यह पहली हार है। टीम ने इससे पहले 4 मैच खेले थे और सभी जीते थे। यह ऑस्ट्रेलिया में भारत की अब तक की सबसे बड़ी टेस्ट जीत है। इससे पहले 222 रन की सबसे बड़ी जीत थी, जब टीम ने 1977 में मेलबर्न में हराया।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट लिए। ट्रैविस हेड (89) ने अर्धशतक लगाया। बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहले पारी में 5 विकेट लिए थे। (IND vs AUS 1st Test)

सीरीज जीतना ही सबसे आसान रास्ता

भारत फिर WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा पर्थ मैच जीतने के बाद भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 सीजन के पॉइंट्स टेबल में फिर टॉप पर पहुंच गया है। टीम के अब 61.11% पॉइंट्स हो गए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम (57.69%) दूसरे नंबर पर खिसक गई है। (IND vs AUS 1st Test)

सीरीज ड्रॉ हुई तो दूसरी टीमों तय करेंगी समीकरण

भारत अगर दूसरी टीमों के प्रदर्शन के समीकरण में नहीं उलझना चाहता तो उसे ऑस्ट्रेलिया से सीरीज जीतनी होगी. अगर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी बराबरी पर छूटी तो भारत तभी डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलेगा, जब इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज ना जीतने दे. इसी तरह पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें दक्षिण अफ्रीका में एक-एक मैच जरूर जीतें. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की टीम श्रीलंका में एक मैच जीते.

डब्ल्यूटीसी फाइनल की यह रेस अगले साल फरवरी तक देखने को मिल सकती है. वजह- फरवरी में ऑस्ट्रेलिया में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच होना है. ये दोनों ही टीमें डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस में दमदारी से मौजूद हैं.

Back to top button
error: Content is protected !!