तीसरे T-20 मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, 2-1 से जीता सीरीज
IND VS AUS T20: हैदराबाद में खेले गए तीसरे T-20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर 3 मैंचों की श्रृंखला को 2-1 से जीत हासिल की है। सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के तूफानी अर्धशतकों के दम पर टीम इंडिया ने तीसरे T-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। बता दें कि रोहित शर्मा की टीम ने अपने घरेलू मैदानों पर 9 साल बाद किसी T-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। टीम इंडिया कंगारुओं को 2013 के बाद से T-20 सीरीज में नहीं हरा सकी थी। उस साल एक मैच की सीरीज खेली गई थी, जिसे भारत ने जीता था। वहीं 2017-18 में सीरीज 1-1 से बराबरी पर छूटी थी तो 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीत हासिल की थी। (IND VS AUS T20)
यह भी पढ़ें:- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS मामले में गिरफ्तारी, ब्लैकमेलिंग से जुड़े कई खुलासे, पढ़ें पूरी ख़बर
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। टिम डेविड ने 54 और कैमरून ग्रीन ने 52 रन बनाए। भारत के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर 69 रन बनाए। वहीं विराट कोहली ने 63 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच 62 बॉल पर 104 रन की साझेदारी हुई। आखिरी ओवर में 11 रन की जरूरत थी। कोहली ने पहली गेंद पर छक्का लगाया और उसके अगली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद दिनेश कार्तिक और हार्दिक पंड्या ने भारत को जीत दिला दी। (IND VS AUS T20)
हैदराबाद में खेले जा रहे तीसरे टी20I में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर 3 मैंचों की श्रृंखला को 2-1 से जीता। सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए सबसे अधिक 69 रन बनाए।#IndiavsAustralia pic.twitter.com/e3TX16wqPz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2022
बता दें कि भारतीय पारी के पहले ओवर में ही टीम इंडिया को पहले झटका लगा। ओपनर केएल राहुल 1 रन बनाकर डेनियल सैम्स की गेंद पर आउट हो गए। वहीं रोहित शर्मा शुरुआत तो अच्छी मिली, लेकिन वह 14 गेंद पर 17 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर बाउंड्री लाइन पर डेनियल सैम्स को कैच दे बैठे। टिम डेविड के बल्ले से सबसे ज्यादा 27 गेंद में 54 रन निकले। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और चार छक्के लगाए। वहीं कैमरून ग्रीन ने 21 गेंद में 52 रन बनाए। भारत के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल को 1-1 सफलता मिली। डेथ ओवरों में एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार महंगे साबित हुए। उनके 18वें ओवर से 21 रन आए। (IND VS AUS T20)
Our Man @TheDeverakonda
❤️❤️
At Uppal stadium#Hyderabad #VijayDeverakonda
Cheering up 💥#INDvsAUST20I #INDvsAUS #indiavsaustralia pic.twitter.com/ajIVNFZD9o— VDFC HYDERABAD (@VdfcHyderabad) September 25, 2022
अक्षर पटेल ने ग्लेन मैक्सवेल को रन-आउट किया। उन्होंने बाउंड्री से डायरेक्ट थ्रो किया और बॉल जाकर विकेट पर लगी। पहले तो ऐसा लगा मैक्सवेल नॉट-आउट हैं। क्योंकि कार्तिक के ग्लवस से विकेट और एक गिल्ली गिर गई थी, लेकिन भाग्य टीम इंडिया के साथ था। जब दूसरी बार बॉल स्टंप पर लगी तो एक गिल्ली उसी पर थी और मैक्सवेल रन-आउट हो गए। आउट होकर वापस जा रहे मैक्सवेल काफी गुस्से में भी नजर आए। वहीं युजवेंद्र चहल ने अपनी शानदार गेंद से स्टीव स्मिथ को 9 रन बनाने के बाद कार्तिक के हाथों स्टंप आउट करा दिया। अक्षर पटेल ने इसके बाद जोश इंगलिस और मैथ्यू वेड को भी आउट किया। सूर्यकुमार यादव ने अपने T-20 करियर का 7वां अर्धशतक सिर्फ 29 बॉल में लगाया। (IND VS AUS T20)