भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T-20 मुकाबला आज, ये खिलाड़ी सीरीज से बाहर

IND vs NZ T20: वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड का सुपड़ा साफ करने के बाद टीम इंडिया अब T-20 के लिए तैयार है। T-20 में कप्तान और टीम नई होगी। इसी के साथ जोश और भी ज्यादा हाई होगा। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7 बजे से होगा। T-20 की नंबर वन टीम इंडिया रांची पहुंच चुकी है, जहां आज पहला मुकाबला खेला जाएगा। रोहित,कोहली और मोहम्मद शमी टीम के हिस्सा नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें:- Republic Day 2023 : नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

T-20 में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या होंगे। वहीं उपकप्तान की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव के कंधों में होगी। इस सीरीज में पृथ्वी शॉ की वापसी हो रही है, जिन्होंने घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं टीम इंडिया को मुकाबले से पहले एक बड़ा झटका भी लगा है। दरअसल, फॉर्म में चल रहे ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने घर में कीवियों के खिलाफ अपना विजयी अभियान जारी रखना चाहेगी। जबकि मिचेल सेंटनर की कप्तानी में उतरी न्यूजीलैंड 6 साल बाद भारत को उसी के घर में हराने का प्रयास करेगी। (IND vs NZ T20)

बड़े खिलाड़ी टीम से बाहर

ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए आसान नहीं होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि पंड्या के सामने युवाओं के बीच एक असरदार टीम कॉम्बीनेशन तलाशने की चुनौती होगी। दरअसल रोहित, कोहली और राहुल इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं सेंटनर को भी ट्रेंट बोल्ड, टिम साउदी, केन विलियमसन जैसे सीनियर के बिना उतरना होगा। आंकड़ों के मुताबिक दोनों ही टीमें बराबरी पर हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 22 T-20 मैच हुआ है। इसमें से 10 में भारत और 9 में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत दर्ज की है। (IND vs NZ T20)

चौथी सीरीज में क्लीन स्वीप करने का मौका

3 मैच टाई रहे हैं। वहीं रांची के मैदान में भारत ने अब तक 3 T-20 मैच खेले हैं और तीनों ही जीते हैं। आज भारत के पास अपने घर में न्यूजीलैंड से लगातार 5 मैच जीतने का मौका है। इससे पहले भारतीय जमीं पर खेले गए 4 मुकाबले भारत ने जीते हैं। उसे आखिरी हार 2017 में राजकोट के मैदान पर मिली थी। भारत के पास न्यूजीलैंड पर लगातार चौथी सीरीज में क्लीन स्वीप करने का मौका होगा। इससे पहले भारत ने पिछली 3 सीरीज में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ किया है। (IND vs NZ T20)

भारत के पॉसिबल प्लेइंग-11  

इधर, रांची में आज बारिश की आशंका बहुत कम हैं। 10 फीसदी बारिश के चांस हैं। जबकि 90 फीसदी मौसम साफ रहने का अनुमान है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। क्योंकि चेज करने वाली टीम ने 25 में से 16 मैच जीते हैं। ऋतुराज गायकवाड चोटिल हो गए हैं और वे रिस्ट इंजरी के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। BCCI ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। भारत के पॉसिबल प्लेइंग-11 में हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, ईशान किशन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह खेलते नजर आ सकते हैं।

न्यूजीलैंड के पॉसिबल प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड के पॉसिबल प्लेइंग-11 में मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, ब्लेयर टिकनर, ईशा सोढ़ी, बेन लिस्टर और लोकी फर्ग्युसन खेलते दिख सकते हैं। इधर, MP में 30 जनवरी से शुरू होने वाले खेलों के महाकुंभ, खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में तैयारियां जोरो-शोरो पर है। 30 जनवरी को उद्घाटन समारोह टीटी नगर में होगा। गेम्स को लेकर बाकी सभी तरह की व्यवस्थाएं अपने आखिरी दौर में है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की प्रतियोगिताएं प्रदेश के 8 शहरों में होगी और प्रदेश की तरफ से 470 खिलाड़ी खेलो इंडिया में पदक के लिए भाग लेंगे। (IND vs NZ T20)

Related Articles

Back to top button