अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी 140 करोड़ भारतीयों के सम्मान पर चोट : मुख्यमंत्री साय

Mahua Moitra on Amit Shah : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी को “गंभीर आपराधिक कृत्य” और “140 करोड़ देशवासियों के आत्मसम्मान पर चोट” बताया। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री पर की गई अभद्र भाषा केवल व्यक्तिगत हमला नहीं है, बल्कि यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं और राष्ट्रीय चेतना का अपमान है।
यह भी पढ़े :- मन की बात : आपदाओं से लेकर क्रिकेट तक, पीएम मोदी ने साझा किए प्रेरक प्रसंग
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बयान विपक्ष की “दूषित मानसिकता और राजनीतिक दिवालियापन” का प्रमाण है। जब विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं रहता, तो वह शीर्ष नेतृत्व पर व्यक्तिगत और अपमानजनक हमले करता है।
साय ने आरोप लगाया कि महुआ मोइत्रा की टिप्पणी ममता बनर्जी की मौन सहमति से ही संभव है। उन्होंने चुनौती दी कि ममता बनर्जी स्पष्ट करें कि क्या वे अपनी सांसद के बयान से सहमत हैं। यदि नहीं, तो उन्हें तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गृहमंत्री देश की सुरक्षा और एकता के सर्वोच्च प्रहरी हैं। उन पर अपमानजनक भाषा का प्रयोग न केवल अस्वीकार्य है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा और देश की जनता इस कृत्य का कड़ा विरोध करेगी। (Mahua Moitra on Amit Shah)
उल्लेखनीय है कि तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने हाल ही में एक सार्वजनिक बयान में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हत्या का आह्वान किया था, जिसकी देशभर में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है। (Mahua Moitra on Amit Shah)



