Google Analytics —— Meta Pixel

मन की बात : आपदाओं से लेकर क्रिकेट तक, पीएम मोदी ने साझा किए प्रेरक प्रसंग

NDRF–SDRF के योगदान को सराहा, कहा– संकट में मानवता सबसे ऊपर।

Maan ki Bat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Maan ki Bat) के 125वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने हाल के दिनों में बाढ़ और भूस्खलन से हुई तबाही का उल्लेख करते हुए कहा कि इन प्राकृतिक आपदाओं ने पूरे देश की कसौटी ली है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Crimes News : सुबह चाय देने पहुँची मां, मंदिर में खून से लथपथ पड़ा मिला बेटे का शव – इलाके में सनसनी, पढ़े पूरी खबर

पीएम मोदी ने कहा कि जहां भी संकट आया, वहां NDRF–SDRF, सुरक्षा बलों, डॉक्टरों, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत-बचाव कार्य किया। उन्होंने इस दौरान मानवीयता को सबसे ऊपर रखने वाले हर नागरिक को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम की प्रमुख बातें :

आपदा प्रबंधन पर सराहना – पीएम ने कहा कि जिन लोगों ने आपदा में अपने प्रियजनों को खोया है, उनका दर्द हम सबका दर्द है।

कश्मीर में बदलाव – पुलवामा में पहला डे-नाइट क्रिकेट मैच हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। मोदी ने कहा – “पहले ये असंभव लगता था, अब मेरा देश बदल रहा है।

नवीकरणीय ऊर्जा का महत्व – छतों पर सोलर पैनल लगाने की प्रवृत्ति को सकारात्मक बदलाव बताया।

‘सोलर दीदी’ देवकी की मिसाल – बिहार की देवकी ने सोलर पंप से अपने गांव की किस्मत बदली, अब लोग उन्हें “Solar दीदी” कहते हैं।

इंजीनियर्स डे और विश्वकर्मा जयंती – इंजीनियरों और पारंपरिक कारीगरों को देश की समृद्धि का आधार बताते हुए शुभकामनाएं दीं।

भारतीय संस्कृति का वैश्विक प्रसार – रूस के व्लादिवोस्तोक में रामायण पर बच्चों की पेंटिंग प्रदर्शनी और कनाडा में 51 फीट ऊंची श्रीराम प्रतिमा के अनावरण का जिक्र किया।

स्वदेशी पर बल – त्योहारों में “वोकल फॉर लोकल” अपनाने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की।

देशभक्ति की मिसाल – सूरत के सुरक्षा गार्ड जितेंद्र सिंह राठौड़ का उल्लेख किया, जो शहीद जवानों की जानकारी संकलित कर रहे हैं। (Maan ki Bat)

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं ने सुनी ‘मन की बात’

रविवार को राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ सुनी। इससे पहले वहां संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन भी हुआ।

इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री अखिलेश सोनी, यशवंत जैन, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!