INDIA Alliance : विपक्ष जिंदा नहीं रहेगा, मार देंगे ये लोग…’, संजय राउत ने कांग्रेस को दी नसीहत, पढ़े पूरी खबर

INDIA Alliance : दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन को लेकर एक बार फिर से चर्चा तेज हो गई। लोकसभा चुनाव के बाद इंडी गठबंधन के नेताओं की कोई बैठक नहीं हुई है। ऐसे में बार-बार इसके अस्तित्व को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने मंगलवार को इंडी गठबंधन (INDIA Alliance) को लेकर कांग्रेस को आईना दिखाया। उन्होंने नरम लहजे में कहा कि हमें एकजुट रखने की जिम्मेदारी कांग्रेस की होनी चाहिए और हमेशा बातचीत होनी चाहिए। नहीं तो ज्यादा दिन तक गठबंधन नहीं चलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इंडी गठबंधन को हम जिंदा नहीं रखेंगे तो विपक्ष जिंदा नहीं रहेगा।
संजय राउत का इंडिया गठबंधन पर बड़ा बयान
संजय राउत ने कहा,ये सही है इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए बना था, लेकिन इसे बरकरार रखना देश की जरूरत है।हमने कहा है स्थानीय निकाय चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है,वहां गठबंधन बनाना मुश्किल होता लेकिन इसमें कोई शक नहीं है विधानसभा और लोकसभा में गठबंधन होगा।जिस तरह की खबरें आ रही हैं इंडिया गठबंधन या महाविकास अघाड़ी टूट गया है ऐसा नहीं है।
संजय राउत ने यह भी स्पष्ट किया कि,इंडिया गठबंधन का उद्देश्य भाजपा को सत्ता से बाहर करना है और इसके लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट रहकर काम करना चाहिए।
उनका यह बयान दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिया गया, जहां भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला हो सकता है।संजय राउत ने कहा,दिल्ली की राजनीति और देश की राजनीति में बदलाव लाने के लिए गठबंधन का जिंदा रहना जरूरी है क्योंकि विपक्षी दलों की एकजुटता से ही भाजपा को टक्कर दी जा सकती है।



