Google Analytics —— Meta Pixel

Agni Prime missile : चलती ट्रेन से छूटी अग्नि-प्राइम मिसाइल, भारत ने हासिल की ऐतिहासिक सफलता

Agni Prime missile : भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम (Agni Prime missile) का सफल परीक्षण किया। इस परीक्षण की खासियत यह रही कि मिसाइल को पहली बार रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर सिस्टम से छोड़ा गया।

यह भी पढ़े :- रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने SET परीक्षा नियमित कराने की उठाई मांग, कांग्रेस ने साधा निशाना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता पर डीआरडीओ, सामरिक बल कमान (SFC) और सशस्त्र बलों को बधाई दी। उन्होंने अपने आधिकारिक X हैंडल पर परीक्षण का वीडियो भी साझा किया और बताया कि यह लॉन्चिंग तकनीक भारत को उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल करती है जिनके पास चलते-फिरते रेल नेटवर्क से कैनिस्टराइज्ड मिसाइल लॉन्च करने की क्षमता है। (Agni Prime missile)

क्यों खास है यह परीक्षण?

  • रेल नेटवर्क पर चलने वाले विशेष मोबाइल लॉन्चर से किया गया पहला परीक्षण
  • किसी भी स्थान से त्वरित प्रक्षेपण संभव
  • कम विजिबिलिटी और कम प्रतिक्रिया समय में मिसाइल लॉन्च करने की सुविधा

अग्नि-प्राइम मिसाइल की खूबियां

  • रेंज: 2,000 किलोमीटर तक
  • कैनिस्टराइज्ड सिस्टम: कहीं भी तुरंत तैनात और लॉन्च करने की क्षमता
  • परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम
  • हाई-प्रिसिजन गाइडेंस सिस्टम से लैस
  • डीआरडीओ द्वारा डिजाइन और विकसित

भारत की अन्य अग्नि मिसाइलें

भारत के पास अग्नि-1 से अग्नि-5 तक की मिसाइलें मौजूद हैं।

  • अग्नि-1 से अग्नि-4 की रेंज: 700 किमी से 3,500 किमी तक
  • अग्नि-5 की रेंज: 5,000 किमी, जिसकी जद में चीन का सुदूर उत्तर और एशिया के साथ यूरोप के कुछ हिस्से आते हैं।
Back to top button
error: Content is protected !!