रोहित शर्मा से कप्तानी छिनने की मिली सजा !, ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज हारा भारत

India Australia ODI 2025: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम को वनडे क्रिकेट में बड़ा झटका लगा है। तीन मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबलों में भारत को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। नए कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में खेले गए दोनों वनडे मैचों में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी है। एडिलेड में गुरुवार को खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले सीरीज का पहला वनडे भी भारत ने गंवा दिया था। अब 25 अक्टूबर को सिडनी में तीसरा वनडे मुकाबला होगा।
यह भी पढ़ें:- राज्योत्सव पर पीएम मोदी के आगमन को लेकर नवा रायपुर में तैयारियां जोरों पर, उप मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। इस पारी में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए, जबकि श्रेयस अय्यर ने 61 रन की पारी खेली। हालांकि रोहित की यह पारी भारत के लिए काफी कम साबित हुई। ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा ने चार विकेट लिए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 46.2 ओवर में 8 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैथ्यू शॉर्ट ने 74 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि कूपर कोनोली 61 रन नाबाद रहे। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट लिए।
शुभमन गिल की कप्तानी में निराशाजनक प्रदर्शन
इस सीरीज से पहले रोहित शर्मा टीम के वनडे कप्तान थे और उन्होंने कई मैचों में भारत को जीत दिलाई थी, लेकिन रोहित को कप्तानी से हटाकर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने अब तक खेले गए दो वनडे मैच गंवा दिए हैं, जिससे टीम की निराशा बढ़ गई है। पहले मैच में शुभमन गिल खुद मात्र 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दूसरे मैच में भी उनकी शुरुआत कमजोर रही। कप्तानी के दबाव में टीम का प्रदर्शन अपेक्षित स्तर से बहुत नीचे रहा है। शुभमन के नेतृत्व में टीम का टॉस हारना, बल्लेबाजी में कमजोरी और फील्डिंग में कैच टपकाना इसकी बड़ी वजहें रही हैं।
रोहित शर्मा के नाम रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने इस मैच में 73 रन बनाकर भारत के लिए वनडे क्रिकेट में तीसरे सबसे बड़े रन स्कोरर बनने का खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 275 मैचों में 11,249 रन बनाए हैं, जो पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के 11,221 रन से ऊपर हैं। सिर्फ सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ही उनसे ज्यादा रन बना चुके हैं। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लगातार दूसरे मैच में भी शून्य पर आउट हुए। पहले मैच में उन्हें मिचेल स्टार्क ने पकड़ा था, जबकि दूसरे मैच में जैवियर बार्टलेट ने LBW कर दिया। इसके बावजूद एडिलेड के दर्शकों ने कोहली का सम्मान करते हुए खड़े होकर तालियां बजाई, जिसे कोहली ने हाथ उठाकर धन्यवाद दिया।

माना जा रहा है कि यह एडिलेड में कोहली की आखिरी अंतरराष्ट्रीय पारी हो सकती है, क्योंकि वे पहले ही टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अगले दो साल तक भारत ऑस्ट्रेलिया का दौरा नहीं करेगा। ऑस्ट्रेलिया की पारी में भारतीय फील्डर्स की कई बड़ी गलतियां देखने को मिलीं। भारत ने तीन कैच टपकाए, जिनमें से दो कैच मैथ्यू शॉर्ट को मिले। इन गलतियों का खामियाजा टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा। बल्लेबाजों ने टारगेट का पीछा करते हुए मैच में अच्छी शुरुआत नहीं की और कई बार दबाव में कैच छोड़े। भारत ने लगातार 17वें वनडे मैच में टॉस गंवाया है। एडिलेड ओवल स्टेडियम में भारत को 17 साल बाद वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में वनडे क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए। (India Australia ODI 2025)



