IND vs PAK : भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को 88 रनों से हराया, ODI में दर्ज की लगातार 12वीं जीत
IND-W vs PAK-W, ICC Women’s World Cup 2025 : आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के मैच नंबर-6 में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 88 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 247 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 रन पर ढेर हो गई।
यह भी पढ़े :- पारदर्शी नीतियों और डिजिटल सुधारों से खनन में अग्रणी बना छत्तीसगढ़
भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने 3 विकेट चटकाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके अलावा दीप्ति शर्मा ने 3 और स्नेह राणा ने 2 विकेट हासिल किए।
भारत की पारी
- टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 247 रन बनाए।
- स्मृति मंधाना (23) और प्रतीका रावल (31) ने 48 रन की साझेदारी कर अच्छी शुरुआत दी।
- हरलीन देयोल (46) और जेमिमा रोड्रिग्स (32) ने बीच के ओवरों में साझेदारी कर स्कोर को आगे बढ़ाया।
- अंतिम ओवरों में ऋचा घोष ने 20 गेंदों पर नाबाद 35 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया।
- पाकिस्तान की ओर से डायना बेग ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।
पाकिस्तान की पारी
- 248 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत खराब रही।
- महज 26 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद सिदरा अमीन (81) और नतालिया परवेज (27) ने चौथे विकेट के लिए 69 रन जोड़े।
- लेकिन सिदरा अमीन के आउट होते ही पूरी टीम 159 रन पर सिमट गई।
- भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा और पाकिस्तान को कभी मैच में हावी नहीं होने दिया।
रिकॉर्ड जीत
भारत ने पाकिस्तान को महिला वनडे में लगातार 12वीं बार हराया है। अब तक पाकिस्तान भारत के खिलाफ कोई भी वनडे मैच नहीं जीत पाया है। मौजूदा वर्ल्ड कप में यह भारत की लगातार दूसरी जीत है। अंक तालिका में भारत शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। (IND-W vs PAK-W, ICC Women’s World Cup 2025)
भारत अब अपने अगले मुकाबले में 9 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा। (IND-W vs PAK-W, ICC Women’s World Cup 2025)



