देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज, 24 घंटे में 29 की मौत

India Covid Case: भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में 24 घंटे के अंदर कोविड के 10 हजार 112 नए मामले सामने आए। वहीं 24 घंटे में कोरोना से 29 लोगों की मौत भी हुई है। इस दौरान 9,833 मरीज ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 67 हजार 806 हो गई है।  इस दौरान 9 हजार 833 लोग ठीक हुए हैं। फिलहाल एक्टिव केस का आंकड़ा 67 हजार 806 है। शुक्रवार को 12 हजार 193 नए मामले दर्ज किए गए थे।  जबकि 42 लोगों की मौत हुई थी। 10 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से रिकवर भी हुए थे।

यह भी पढ़ें:- 29 लोगों ने भूखे रहकर की सामूहिक आत्महत्या, पादरी के कहने पर उठाया प्राणघातक कदम

बता दें कि अप्रैल के 22 दिनों में 1.69 लाख नए केस मिले हैं। मार्च के 31 दिनों में सिर्फ 31 हजार 902 केस सामने आए थे। उसके मुकाबले अप्रैल में 5.3 गुना ज्यादा केस मिले हैं। अभी अप्रैल के 8 दिन बाकी हैं। ऐसे में नए केस का आंकड़ा काफी ज्यादा होने की उम्मीद है। अप्रैल महीने की शुरुआत में 2-3 हजार केस रोज आ रहे थे। ये आंकड़ा रोजाना एक हजार बढ़ता गया और 12 अप्रैल को 10 हजार 158 केस मिले। 13 अप्रैल को 11 हजार 109 केस मिले, 14 अप्रैल को 10 हजार 753 केस मिले। जबकि 15 अप्रैल को 10 हजार 093 केस मिले थे। (India Covid Case)

इस बीच 16 और 15 अप्रैल को केस 10 हजार से कम हुए। 16 अप्रैल को 9 हजार 111 और 17 अप्रैल को 7 हजार 633 केस सामने आए। इसके बाद केस फिर बढ़ने लगे। 18 अप्रैल को 10 हजार 542 केस, 19 अप्रैल को 12 हजार 591 केस मिले। 20 अप्रैल को 11 हजार 692 केस दर्ज किए गए और 21 अप्रैल को 12 हजार 193 केस मिले। देश में 24 घंटे में सामने आए 10,112 मरीजों में से 6,383 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले। ये कुल आंकड़ों का 63% से ज्यादा है। (India Covid Case)

बता दें कि केरल में 2,309 नए केस मिले, 3005 लोग ठीक हुए, जबकि 8 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 17,439 एक्टिव केस हैं। दिल्ली में 1,515 नए केस आए, 6 लोगों की मौत हुई। वहीं 1,734 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 26.46% है। यहां 6,271 लोगों का इलाज चल रहा है। हरियाणा में 937 नए केस सामने आए और 756 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 5,672 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 9.76% है।  महाराष्ट्र में 850 नए केस मिले, 5 लोगों की मौत हुई जबकि 648 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 6,167 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 5.18% है। उत्तर प्रदेश में 772 नए केस आए हैं, 2 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 538 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। यहां एक्टिव केस 4,923 हो गए हैं। इन राज्यों में नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। (India Covid Case)

Related Articles

Back to top button