Google Analytics —— Meta Pixel

29 लोगों ने भूखे रहकर की सामूहिक आत्महत्या, पादरी के कहने पर उठाया प्राणघातक कदम

Kenya Mass Suicide: अफ्रीका के देश केन्या में हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ईसाई पादरी के कहने पर 29 लोगों ने भूखे रहकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सभी लोगों के शवों को किल्फी प्रांत में शाकाहोला के जंगल से बरामद किया है। गुड न्यूज इंटरनेशनल चर्च के पादरी ने इन लोगों को कहा था कि अगर ये भूखे रह कर खुद को दफन कर लेते हैं तो इनकी मुलाकात जीसस से होगी और उन्हें स्वर्ग नसीब होगा। अब इन लोगों के शवों को निकालने का काम तीन दिनों से चल रहा है।

यह भी पढ़ें:- Mata Kaushalya Festival: माता कौशल्या महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर संस्कृति मंत्री ने की घोषणा, मानस मंडलियों की महिलाओं को मिलेगा अलंकरण

केन्या पुलिस ने एक कब्र से एक ही परिवार के 5 लोगों के शव को निकाला है, जो एक साथ जीसस से मिलना चाहते थे। पुलिस को अभी तक 65 कब्र मिली है। इनसे लोगों को निकालने का काम चल रहा है। पुलिस को लग रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ेगा। पुलिस इस उम्मीद में कब्र खोद रही है कि कोई व्यक्ति अब भी जिंदा हो। हालांकि उनके हाथ सिर्फ मरे हुए लोगों के शरीर ही लग रहे हैं। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। (Kenya Mass Suicide)

वहीं घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पॉल मैकेंजी नाम के पादरी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि वो लगातार कह रहा है कि उसने लोगों को आत्महत्या के लिए प्रेरित नहीं किया था। उसका कहना है कि उसने 2019 में ही चर्च को बंद कर दिया था। फिर भी पुलिस ने उसे बेल पर छोड़ने से इनकार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस अब सभी शवों से डीएनए सैंपल इकट्ठा कर रही है। ताकि ये साबित हो सके कि लोग भूखे रहने से ही मरे थे। पादरी पॉल मैकेंजी की वजह से इससे पहले भी दो बच्चों की मौत हो गई थी। तब उनके माता-पिता की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। उस समय उसे 10 हजार केन्यन शिलिंग यानी 6 हजार रुपए के जुर्माने पर छोड़ दिया गया था। इसके बाद जब 14 अप्रैल को पुलिस को 11 लोगों के शव में मिले तो उसे फिर से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। (Kenya Mass Suicide)

Back to top button
error: Content is protected !!