Google Analytics —— Meta Pixel

Foreign Exchange Reserve : विदेशी दौलत में भारत ने रचा इतिहास, अब विदेशी मुद्रा भंडार 22.3 करोड़ डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 689.45 अरब डॉलर

Foreign Exchange Reserve : भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी लगातार इतिहास रचता हुआ दिखाई दे रहा है. खास बात तो ये है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 700 अरब डॉलर से सिर्फ 10 अरब डॉलर कम है. जानकारों की मानें तो आने वाले कुछ हफ्तों देश का फॉरेक्स रिजर्व 700 अरब डॉलर के लेवल को भी पार कर सकता है।

यह भी पढ़े :- Kawardha Case : गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग के केंद्रीय जेल पहुंचकर लोहारडीह मामले में बंद लोगों से की मुलाकात

देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserve) 13 सितंबर को समाप्त हफ्ते में 22.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 689.45 अरब डॉलर के नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 13 सितंबर को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 689.45 अरब डॉलर हो गया है। इससे पिछले हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.248 अरब डॉलर बढ़कर 689.235 अरब डॉलर हो गया था।

आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान विेदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserve) का अहम घटक माने जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीआर) 51.5 करोड़ डॉलर घटकर 603.63 अरब डॉलर रह गईं। वहीं, स्वर्ण भंडार का आरक्षि‍त मूल्य 89.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 62.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आरबीआई के मुताबिक विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.3 करोड़ डॉलर घटकर 18.42 अरब डॉलर रह गया।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक हालांकि, इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 10.8 करोड़ डॉलर घटकर 4.52 अरब डॉलर रह गया।

गोल्ड रिजर्व बढ़ा है
बीते सप्ताह देश का गोल्ड रिजर्व बढ़ा है। 13 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में 899 Million डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब अपना सोने का भंडार USD 62.887 Billion का हो गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!