Google Analytics —— Meta Pixel

देश के 5 राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी, 72 घंटे के अंदर 76 लोगों की मौत

India Rain Death: दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड और पंजाब में बीते 6 दिनों से आफत की बारिश जारी है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल में 24 घंटे के अंदर 39 जगह लैंडस्लाइड हुआ है। ब्यास नदी के उफान के चलते इमारतें बह गई। साथ ही पुल ढह गए। बीते 72 घंटे के अंदर देश के अलग-अलग राज्यों में 76 लोगों की जान चली गई है। उत्तरप्रदेश में 34, हिमाचल में 20, जम्मू-कश्मीर में 15, दिल्ली में 5 और राजस्थान और हरियाणा में एक-एक की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें:- प्रश्न पूछेंगे युवा, मुख्यमंत्री बघेल देंगे जवाब, तीन सबसे अच्छे प्रश्न पूछने वाले युवाओं को दिया जाएगा स्मार्ट फोन

वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मध्यप्रदेश के टूरिस्ट की गाड़ियों पर पहाड़ से टूटकर पत्थर गिर गए। इस हादसे में इंदौर के चार टूरिस्ट की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हुए हैं। दिल्ली में यमुना नदी का वाटर लेवल खतरे के निशान को पार कर गया है। मंगलवार सुबह 8 बजे तक नदी का पानी 206.32 मीटर पर बह रहा था। 1978 में हाईएस्ट 207.49 मीटर तक गया था। ( India Rain Death)

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अगले 24 घंटे के अंदर तेज बारिश हो सकती है। झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और तमिलनाडु में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ( India Rain Death)

वहीं हरियाणा में लगातार हो रही बारिश से यहां के 600 गांव बारिश के पानी में डूब गए हैं। गृहमंत्री अनिल विज का गृह जिला अंबाला 40% तक डूब चुका है। राज्य के 7 नेशनल हाईवे पानी में डूब चुके हैं। इससे सूबे का दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश से संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। 9 लोगों की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश तबाही मचा रही है। तीन दिन से हो रही बारिश के कारण आई आपदा में 20 लोगों की जान चली गई। इधर, चंद्रताल में 300 और मणिमहेश में 200 लोग फंसे हुए है। चंद्रताल में फंसे लोगों को निकालने के लिए सुबह पांच बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं। ( India Rain Death)

Back to top button
error: Content is protected !!