Google Analytics —— Meta Pixel

India T20I Squad – 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में डेब्यू, आयरलैंड दौरे के लिए चयन

India T20I Squad : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम आयरलैंड में दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए आज शनिवार को 16 सदस्यीय भारतीय टीम (India T20I Squad) का ऐलान किया गया। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है, जबकि श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई है।

प्रिंस यादव को भी मिला मौका

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी टीम में शामिल किया गया है। वहीं, चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर रहे हर्षित राणा की टीम में वापसी हुई है।

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा के रूप में चार प्रमुख तेज गेंदबाजों को जगह दी गई है।

सूर्यकुमार यादव टीम से बाहर

भारत को अपनी कप्तानी में 2024 टी20 विश्व कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव को इस सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टी20 विश्व कप 2024 में उपकप्तान रहे अक्षर पटेल टीम का हिस्सा हैं, लेकिन इस बार उपकप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा को दी गई है।

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी। (India T20I Squad)

यह भी पढ़े :- भारत-चीन विवाद पर रूस की दो टूक, मोदी और जिनपिंग बातचीत से निकालेंगे समाधान, दखल नहीं देगा मॉस्को

Back to top button
error: Content is protected !!