छत्तीसगढ़ की सरकार ने जन-जन के स्तर को सुधारने के लिए किया समर्पण: सोनिया गांधी
Sonia Gandhi on Bhupesh: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार ने राजीव जी के सपनों को साकार रूप दिया है। समाज के सभी क्षेत्रों, वर्गों, समुदायों और जन-जन के जीवन स्तर में सुधारने की दिशा में अपने को समर्पित किया है। सही मायनों में राजीव जी के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों के खाते में 2055 करोड़ 60 लाख रुपए की राशि अंतरित की।
यह भी पढ़ें:- मछली पालन को कृषि का दर्जा मिलने से मत्स्य पालन में अभूतपूर्व बढ़ोतरी: CM भूपेश बघेल
सोनिया गांधी ने कहा कि अगर हम कृषि की प्रगति को कायम नहीं रख पाए तो देश से हम गरीबी नहीं हटा पाएंगे। छत्तीसगढ़ की सरकार ने राजीव जी के इन सपनों को साकार करने ठोस कदम उठाए हैं। इन कदमों से लाखों किसानों का आर्थिक स्तर निरंतर सुधर रहा है। उनके जीवन में उम्मीद की किरण दिखाई देती है। परिवार में खुशी का माहौल है। मुझे खुशी है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत सरकारी सब्सिडी के अलावा छत्तीसगढ़ के किसानों के उत्थान के लिए कई फैसले लिए गए हैं, जो दूसरे प्रदेशों के लिए एक मिसाल हैं। राज्य सरकार के इन फैसलों से जहां उत्पादन में बढ़ोतरी हुई, वहीं किसानों की आय में बढ़ोत्तरी का नया रिकॉर्ड कायम हुआ। छत्तीसगढ़ की सरकार ने कृषि मजदूरों के लिए भी सार्थक कदम उठाये। राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के माध्यम से आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है। (Sonia Gandhi on Bhupesh)
संदेश: आज भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न न्याय योजनाओं के हितग्राहियों को राशि के अंतरण के दौरान हमारी नेता श्रीमती सोनिया गांधी जी ने अपने वीडियो संदेश के माध्यम से सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की… pic.twitter.com/KA5pf5rgG2
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 20, 2023
सोनिया गांधी ने कहा कि राजीव जी कहते थे कि भारत एक प्राचीन देश है, लेकिन एक युवा राष्ट्र है। उन्हीं के शब्दों में मैं नौजवान हूं और मेरा भी सपना है। मेरा सपना है कि भारत को मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और दुनिया के सभी देशों में प्रथम स्थान पर लाना और मानव जाति की सेवा करना है। आज जब हम राजीव जी के इन शब्दों को याद करते हैं तो समझ आता है कि देश के युवा और किसानों के बिना यह सपना पूरा नहीं हो सकता। देश के किसानों से राजीव जी का अटूट लगाव था। उन्होंने कहा था कि अगर किसान कमजोर हो जाते हैं तो देश आत्मनिर्भरता खो देता है लेकिन अगर वो मजबूत होते हैं तो देश की स्वतंत्रता भी मजबूत होती है। (Sonia Gandhi on Bhupesh)
40 लाख लोगों को गरीबी से बाहर निकाला: CM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि नीति आयोग की हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में 40 लाख लोग पिछले पांच सालों में गरीबी से बाहर आ चुके हैं। कबीरधाम, सरगुजा और दंतेवाड़ा में 23 से 25 प्रतिशत लोग गरीबी से बाहर आ चुके हैं। रायपुर, धमतरी और बालोद जिले में गरीबी अब दस प्रतिशत से कम रह गई है। पिछले पांच सालों में गरीबी हटाने को लेकर यह जो बड़ा काम हुआ है। यह हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब इसलिए हुआ है कि हमने किसानों, मजदूरों, आदिवासियों के लिए न्याय योजनाएं लाईं। उनके लिए अवसरों का निर्माण किया। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किया। शिक्षा और स्वास्थ्य की अधोसंरचना मजबूत की। शहरी क्षेत्रों में अधोसंरचना का विस्तार किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सबसे बड़ा काम किसानों की मजबूती को लेकर किया। किसान मजबूत हुआ तो अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। धान खरीदी की व्यवस्था बेहतर हुई। किसानों को समय पर भुगतान हुआ। (Sonia Gandhi on Bhupesh)
हमारे लिए विकास का मतलब "ईंट", "पत्थर" नहीं बल्कि व्यक्ति है।#CGMeinNYAYKeRang pic.twitter.com/XusVXNP50L
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 20, 2023
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी तरह की स्वास्थ्यगत परेशानी हो, सरकार की योजना हर परेशानी के लिए कारगर हैं। इलाज के लिए पांच लाख रुपए तक की सहायता के लिए डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 25 लाख रुपए तक की सहायता के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना लाई गई। मुझसे लोग मिलने आते हैं। एक गरीब परिवार आया, बच्चे को फेफड़े की परेशानी थी। 19 लाख रुपए इलाज का खर्च था। बच्चे का बेहतर इलाज हुआ क्योंकि हमारी सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और योजनाओं की अहमियत समझती है। पहले सिर्फ 6 मेडिकल कॉलेज थे, हमने एक मेडिकल कालेज का अधिग्रहण करते हुए 4 मेडिकल कॉलेज खोले।
हम आपके ऊपर कोई एहसान नहीं कर रहे हैं।
आपका जो हक और अधिकार है, उसे आपको दिलाना का काम कर रहे हैं।#CGMeinNYAYKeRang pic.twitter.com/MzbrR88Kkf— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 20, 2023
उन्होंने कहा कि अब चार नए मेडिकल कॉलेज भी खोलने जा रहे हैं। इस तरह मेडिकल कॉलेज की संख्या 14 हो जाएगी। सबके लिए राशन की सुविधा है। 74 लाख राशन कार्ड बना है। 42 लाख परिवार बिजली बिल हाफ योजना का लाभ उठा रहे हैं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना अंतर्गत 377 इंग्लिश मीडियम के और 349 हिंदी मीडियम के स्कूल शुरू किए गए हैं। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि को सहेजने का भी बड़ा काम हुआ है। भांचा राम से जुड़े वन गमन स्थलों को परिपथ के रूप में विकास किया गया है। कौशल्या माता के मंदिर की चर्चा देश दुनिया में है। आदिवासी महोत्सव के माध्यम से अपनी विरासत को सहेजने संवारने का बड़ा काम किया है। (Sonia Gandhi on Bhupesh)
मेडिकल कॉलेज भवन की रखी आधारशिला
मुख्यमंत्री ने महासमुंद जिले में 704 करोड़ रुपए के 224 विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। इनमें 71 करोड़ 08 लाख रुपए लागत के 132 कार्यों का लोकार्पण तथा 632 करोड़ 88 लाख रूपए लागत के 92 कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास शामिल है। उन्होंने 322 करोड़ 85 लाख रुपए की लागत से महासमुंद में बनने वाले मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण की आधारशिला रखी। साथ ही 6 करोड़ रुपए की लागत से सेंट्रल लाइब्रेरी भवन का भूमिपूजन और जिला अस्पताल महासमुंद में फिजियोथैरेपी बिल्डिंग, सीएचसी पिथौरा में ब्लड बैंक और हमर लैब जैसे कार्यों का लोकार्पण भी किया। साथ ही उन्होंने इस मौके पर हितग्राहीमूलक योजनाओं की सामग्री और चेक वितरित भी किया। साथ ही विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया।
50 मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिटों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम में महासमुंद के लिए 7 और संभाग के अन्य जिलों के लिए 43 मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिटों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री गौवंश मोबाइल चिकित्सा योजना को मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना और मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की तर्ज पर शुरू किया गया है। प्रदेश भर में ऐसे 163 मोबाइल वैन शुरू किए गए हैं। इसके साथ ही मुफ्त पशु चिकित्सा सुविधा और परामर्श के लिए टोल फ्री नंबर 1962 भी जारी किया गया है। (Sonia Gandhi on Bhupesh)