Google Analytics —— Meta Pixel

Kyrgyzstan Bishkek Clash : किर्गिस्तान में भीड़ ने पाकिस्तानी छात्रों को पीट-पीटकर मार डाला, भारत ने जारी की एडवाइजरी, कहा – घर के अंदर ही रहें भारतीय छात्र

Kyrgyzstan Bishkek Clash : किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में स्थानीय और विदेशी छात्रों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस हिंसा में पाकिस्तान के तीन छात्रों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, 13 मई को किर्गिज छात्रों और मिस्र के मेडिकल छात्रों के बीच लड़ाई हुई।

इसके बाद मामले में तूल पकड़ लिया। स्थानीय छात्रों ने विदेशी छात्रों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। किर्गिस्तान हिंसा की कई वीडियो को पाकिस्तानी छात्रों ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते हुए मदद की अपील की।

यह भी पढ़े :- Swati Maliwal Medical Report : स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने, पैर और चेहरे पर चोट की पुष्टि

किर्गिस्तान में हिंसा (Kyrgyzstan Bishkek Clash) को लेकर भारत भी अलर्ट है। शनिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, बिश्केक में भारतीय छात्रों के हालात पर निगरानी रखी जा रही है। भारत सरकार ने किर्गिस्तान में विदेशी छात्रों पर हमलों के बीच वहां पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों से घरों के अंदर ही रहने का आग्रह किया है। बताया जा रहा है कि स्थिति अब शांत है। छात्रों को दूतावास के साथ नियमित संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।

छात्रों से संपर्क में है दूतावास
किर्गिस्तान में हालात देखते हुए भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, हम अपने छात्रों के संपर्क में हैं। स्थिति फिलहाल शांत है लेकिन छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो फिलहाल घर के अंदर ही रहें और कोई भी समस्या होने पर दूतावास से संपर्क करें। हमारा 24×7 संपर्क नंबर 0555710041 है।

बता दें कि चीन, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान पाकिस्तानी छात्रों के बीच मेडिकल की पढ़ाई के लिए पसंदीदा जगह है। यहां करीब 12 हजार पाकिस्तानी छात्र अलग-अलग कोर्स कर रहे हैं। इस देश में कई सारे भारतीय छात्र भी रह रहे हैं। फिलहाल, जिस तरह के हालात बने हैं उसे देखते हुए भारत सरकार एक्टिव है और छात्रों की सुरक्षा को लेकर मुस्दैद नजर आ रही है। (Kyrgyzstan Bishkek Clash)

Back to top button
error: Content is protected !!