छत्तीसगढ़ में 13 जून को मानसून की एंट्री !, आज बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में बारिश का अलर्ट
Rain Alert in Chhattisgarh: केरल में इस साल मानसून सामान्य तारीख से एक दिन पहले ही दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 मई को मानसून केरल पहुंचेगा। वैसे केरल में मानसून आने की सामान्य तारीख 1 जून है। वहीं मानसून बस्तर में 13 जून को दस्तक दे सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने आज बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में बूंदाबांदी और अंधड़ चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 48 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:- कुदरत ने बरपाया कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत, पढ़ें पूरी खबर
प्रदेश में 20 मई तक बादल गरजने और गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। गुरुवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान कोरबा में 43.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।बस्तर संभाग के जिलों में 18, 19 और 20 मई को यानी तीन दिन हल्की बारिश के आसार हैं। गुरुवार को जगदलपुर में 34.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। (Rain Alert in Chhattisgarh)
24 राज्यों में बारिश की संभावना
इधर, मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हीट वेव का अलर्ट है। जबकि मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र समेत 24 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। कल यानी 18 मई को राजस्थान समेत 12 राज्यों में लू और 15 राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लू का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल में बारिश का अलर्ट जारी है। (Rain Alert in Chhattisgarh)



