Google Analytics —— Meta Pixel

भारत सिर्फ सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था नहीं, 1.4 अरब सपनों की ताकत है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Indian Community of Indonesia: इंडोनेशिया के जकार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामुदायिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज-कल दुनिया में फुटबॉल फीवर चल रहा है। इंडोनेशिया में भी फुटबॉल की दीवानगी जबरदस्त है। इंडोनेशिया में यहां इन तीनों कार्यक्रम का मैन ऑफ द मैच एक ही है। इंडोनेशिया में रहने वाले आप सभी लोग। इतना भव्य आयोजन आपने किया है, आप भव्य भारत की जीती-जागती तस्वीर बने हैं। कल जब मैंने इंडोनेशिया के आकाश में प्रवेश किया और जब यहां पहला कदम रखा, तब से लेकर अभी तक जो अपनापन, जो प्रेम मुझे इंडोनेशिया के लोगों से मिला है, उसके लिए मेरे पास शब्द कम पड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें:- इंडोनेशिया ने PM मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, जानिए अब तक किन-किन देशों ने किया सम्मानित

PM मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति प्रबोवो का एयरपोर्ट पर अपने मंत्रिपरिषद के साथ मुझसे मिलने आना एक यादगार अनुभव रहा। इंडोनेशिया में भारतीय संस्कृति के प्रति जो प्रेम है उसकी एक झलक आज मुझे राष्ट्रपति भवन में दिखाई दी। आज सुबह मुझे इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान पाने का भी सौभाग्य मिला, यह 140 करोड़ भारतीयों का यश है। यह भारतीय समुदाय, आप सभी साथियों का सम्मान है। यह पुरस्कार इंडोनेशिया और भारत की घनिष्ट मित्रता का एक और प्रतीक है। भारत और इंडोनेशिया न सिर्फ दिल से करीब हैं, बल्कि भौगोलिक रूप से भी पड़ोसी हैं। भारत के ग्रेट निकोबार द्वीप और इंडोनेशिया के आचेह के बीच की दूरी लगभग 150 किलोमीटर है। इंडोनेशिया का एक इलाका भारत के किसी द्वीप के उतना ही करीब है, जितना भारत के कुछ अपने राज्य हैं।

    

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 4 जुलाई को भारत ने एक बहुत बड़ी रिफाइनरी का उद्घाटन किया और इसके निर्माण में इस्तेमाल हुई सामग्री का पैमाना वाकई हैरान करने वाला है। इसमें इस्तेमाल हुए स्टील से 40 नए एफिल टावर या 5 बुर्ज खलीफा बनाए जा सकते थे। इसमें इस्तेमाल हुई केबल की लंबाई इतनी है कि उससे पूरी पृथ्वी को दो बार लपेटा जा सकता है। ऐसी ही पहलों की वजह से भारत अब रिफाइनिंग क्षमता के मामले में दुनिया के शीर्ष चार देशों में शामिल हो गया है। राष्ट्रपति प्राबोवो ने गर्व से कहा कि उनमें भारतीय DNA है। उस एक वाक्य से उन्होंने लाखों भारतीयों का दिल जीत लिया। मैं यह कहना चाहता हूं कि DNA आपसी भरोसे, साझा इतिहास और साझा सभ्यतागत विरासत पर आधारित होता है। भारत और इंडोनेशिया के बीच का रिश्ता सभ्यताओं का रिश्ता है। साम्राज्य बने और मिटे, और वैश्विक राजनीति बदली, लेकिन भारत और इंडोनेशिया के बीच का यह अटूट बंधन हमेशा बना रहा है। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

PM ने कहा कि यहां मैं जहां-जहां गया, जिस किसी से मिला, हर चेहरे पर भारत के प्रति प्रेम, सम्मान और आत्मीयता साफ दिखाई दी। मैंने देखा कि यहां भारत का गाना ‘कुछ कुछ होता है’ बहुत ही लोकप्रिय है। आज मैंने प्रेसिडेंट प्रबोवो से इस पर कहा कि जब भारत-इंडोनेशिया साथ मिलकर चलते हैं तो कुछ-कुछ से भी आगे बढ़कर बहुत कुछ होता है। चाहे महानदी में केले के छिलके से बनी छोटी नावें बहाने की परंपरा हो, ‘वायांग कुलित’ के ज़रिए महाभारत का मंचन हो, या फिर ‘देवी श्री’ की पूजा हर परंपरा भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाती है। इस रिश्ते का इतिहास जितना पुराना है, उतना ही समृद्ध भी है। भारत अपने समुद्री क्षेत्र को मज़बूत करने के लिए बंदरगाहों को आधुनिक बना रहा है, नए जहाज़ बना रहा है और समुद्री रास्तों की खोज कर रहा है। ऐसे में इंडोनेशिया हमारा एक बहुत अच्छा दोस्त है। इंडोनेशिया हो या भारत, हमारा साझा लक्ष्य विकास है। हम न तो इंतजार कर सकते हैं और न ही रुक सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया हो या भारत हम दोनों ही देश विकास के लिए अधीर हैं। हमारे पास न रूकने का मौका है, न थमने का। आज भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की विकास को बढ़ावा देना में बड़ी भूमिका निभा रही है। जब दुनिया पर कोरोना का इतना बड़ा संकट आया, तो भी भारत की अर्थव्यवस्था ठप्प नहीं पड़ी। जब वेस्ट एशिया का इतना बड़ा संकट चल रहा था, तब भी भारत की अर्थव्यवस्था थमी नहीं। आपने पिछले 10-12 सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था की उपलब्धियों के बारे में जरूर सुना होगा। आज भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक विकास को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है। जब दुनिया COVID-19 संकट से जूझ रही थी, तब भारतीय अर्थव्यवस्था रुकी नहीं। यहां तक कि पश्चिम एशिया संकट के दौरान भी भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत की विकास दर 7.7% रही। यह रफ्तार भारत में किए गए सुधारों का नतीजा है। हमने अच्छा प्रदर्शन किया और इसीलिए भारत में बदलाव आ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये गति, ये प्रगति, ऐसे ही नहीं आई है। भारत ने एक के बाद एक सुधार किए हैं, हमने लगातार सुधार किया है, इसलिए आज देश ट्रांसफॉर्म हो रहा है। सुधार, सुधार, ट्रांसफॉर्म इस मंत्र को लेकर हम चल रहे हैं। भारत की ग्रोथ में जो स्पीड और स्केल है, उसे एक लाइन में बताना हो तो मैं बढ़ रहा 1.4 बिलियन एस्पिरेशंस इन मोशन। अगर मुझे भारत की तरक्की की रफ्तार और पैमाने को एक लाइन में बताना हो, तो मैं कहूंगा 1.4 अरब लोगों की उम्मीदें और आकांक्षाएं आगे बढ़ रही हैं। आज गांवों से लेकर शहरों तक, भारत का हर नागरिक उम्मीदों और आकांक्षाओं से भरा हुआ है। हर किसी में सफलता पाने का आत्मविश्वास आ गया है। भारत में एक और ऐसी व्यवस्था बनी है जो अभूतपूर्व है, शानदार है। ये है डायरेक्टर बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) ये ऐसी फुलप्रूफ व्यवस्था है, जिसमें बिना लीकेज लाभार्थियों तक पूरा पैसा पहुंच जाता है। बीते 12 साल में 50 लाख करोड़ रुपए लोगों के बैंक अकाउंट में भेजे जा चुके हैं। जब ऐसी व्यवस्था बनती है तो लोगों का भरोसा बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि आज भारत सिर्फ सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था नहीं है। भारत में अरबों से ज्यादा सपने गति में हैं। ऊर्जा से लेकर कनेक्टिविटी और चिप निर्माण तक भारत अजेय है। आज का भारत सिर्फ अपना सपना पूरा नहीं कर रहा है, बल्कि हर मित्र देश के सपने के साथ है। भारत सबका साथ-सबका विकास का मंत्र देता है। आपको अपने इंडोनेशियाई दोस्तों को भारत के बारे में बताना चाहिए और उन्हें यहाँ आने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। अब सीधी उड़ानें उपलब्ध होने से भारत की यात्रा करना बहुत आसान हो गया है। भारतीय समुदाय को इंडोनेशिया में रहने वाली युवा पीढ़ी को भी भारत के बारे में और जानने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। PM मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जकार्ता में कम्युनिटी प्रोग्राम का माहौल वाकई बहुत उत्साहपूर्ण था। वहां रहने वाले भारतीयों के स्नेह और अपनापन ने दिल को छू लिया। मुझे खुशी है कि मेरे दोस्त, राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो जकार्ता में कम्युनिटी प्रोग्राम में शामिल हुए और इस मौके को और भी यादगार बना दिया। उनके संबोधन में भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह साफ झलकता था।

Back to top button
error: Content is protected !!