Hospital Me Aag: आग का गोला बना निजी अस्पताल, 10 लोगों की मौत, 13 गंभीर रूप से घायल
Hospital Me Aag: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, यहां एक निजी अस्पताल में अचानक आग लग गई, जिसमें जलने से 10 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 13 लोग घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में 4 अस्पताल के स्टाफ भी शामिल हैं। वहीं मौतों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। जानकारी के मुताबिक आग लगने से तीन मंजिला बिल्डिंग जलकर पूरी तरह खाक हो चुका है। पुलिस के मुताबिक जबलपुर के शिवनगर में न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के एंट्रेस पॉइंट पर दोपहर को शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही देर में तीन मंजिला बिल्डिंग पूरी तरह खाक हो गई।
#Jabalpur: Massive fire in New Life #Medicity Hospital, 8 killed pic.twitter.com/mJI2qZG6ZW
— Navneet Amar (@amar_navneet) August 1, 2022
बताया जा रहा है कि आग अस्पताल के एंट्रेस पर लगी थी, जिसकी वजह से लोग बाहर नहीं निकल सके। दूसरी मंजिल पर ज्यादा लोगों की मौत हुई है। घायलों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद मरीजों को बचाने के दौरान कुछ लोग अंदर गए, जो बाहर नहीं निकल सके। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और गंभीर घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए की मदद की घोषणा की है। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर फंसे लोग लगातार मदद के लिए चिल्ला रहे थे। (Hospital Me Aag)
#WATCH मध्य प्रदेश: जबलपुर के एक अस्पताल में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। pic.twitter.com/QqcodjYiKK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2022
हादसे के वक्त अस्पताल में कई लोग मौजूद थे। आग लगने से वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड का अमला पहुंचा और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। 4 लोगों के शव को बाहर निकाले जा चुके हैं। अस्पताल में कितने मरीज थे, इसकी जानकारी फिलहाल पता नहीं चली है। अस्पताल में करीब 100 लोगों का स्टाफ है। प्रबंधन अस्पताल में भर्ती मरीजों को शिफ्ट करने में जुटा है। पुलिस के मुताबिक अस्पताल परिसर में धुआं होने से मरीजों को निकालने में परेशानी हुई। शुरुआती जानकारी में अस्पताल में भर्ती कुछ मरीजों की मौत होना भी बताया जा रहा है। आग लगने की वजह से अस्पताल के भीतर धुआं पसरा हुआ है, जिसके चलते भर्ती मरीजों को निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। (Hospital Me Aag)
यह भी पढ़ें:- CJI statement: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने की छत्तीसगढ़ की तारीफ, कहा- विधिक शिक्षा के विकास में निभा रहा सक्रिय भूमिका
इलाज का खर्च उठाएगी सरकार: मुख्यमंत्री शिवराज
इधर, CM शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने लिखा कि दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझें, मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश परिवार के साथ है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी। घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय भी सरकार वहन करेगी। बता दें कि मध्यप्रदेश में लगातार हादसे हो रहे हैं। प्रदेश में सड़क हादसे और आगजनी से मौत की घटनाएं लगातार सामने आ रही है।
जबलपुर के न्यू लाइफ अस्पताल में आग से हुई दुर्घटना में अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन के समाचार से हृदय दु:ख से भरा हुआ है।
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
।। ॐ शांति ।।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 1, 2022
दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझें,मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश परिवार के साथ है।
राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जायेगी।घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय भी सरकार वहन करेगी।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 1, 2022